हरिद्वार में देर शाम मौसम ने करवट बदली। भारी बारिश के चलते सूखी नदी के रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया। बहाव इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में ट्रक बहता हुआ गंगा में जा पहुंचा। गनीमत रही कि ट्रक के अंदर कोई कांवड़ यात्री नहीं था। वरना अनहोनी हो सकती थी।
Haridwar: भारी बारिश से उफान पर आई सूखी नदी, तेज बहाव में बहा रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का ट्रक, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:08 PM IST
सार
बीते दिनों भी भारी बारिश के बाद हरिद्वार में इसी सूखी नदी के उफान पर आने से कई गाड़ियां नदी में बह गई थीं। आज फिर सूखी नदी के उफान पर आने से ट्रक को पानी में बहता देख लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन