फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली सरकार के अफसर ने छुए LG के पैर, हुआ विवाद

Wed, 27 Jan 2016 02:25 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के अफसर ने छुए LG के पैर, हुआ विवाद

delhi government officer touches lg jungs feet, creates controversy
दिल्ली में सोमवार को छठें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में दिल्ली में तैनात एक दानिक्स अफसर में कुछ ऐसा किया जिसके बाद एक बड़ा विवाद पैदा हो गया। (फोटो क्रेडिटः द‌ हिंदू)

दिल्ली सरकार के अफसर ने छुए LG के पैर, हुआ विवाद

delhi government officer touches lg jungs feet, creates controversy

दरअसल इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली सरकार के अफसर व डीडीए के वाइस चेयरमैन के पद पर बतौर ऑफिस ऑन स्पेशल ड्यूटी पर तैनात विश्वमोहन ने एलजी नजीब जंग के पैर छुए। ‌अंग्रेजी अखबार द हिंदू के अनुसार इसी के बाद विवाद पैदा हो गया जिसके बढ़ने पर उन्होंने कहा कि यह अपने सीनियर को सम्मान देने जैसा है इसमें गलत क्या है?

दिल्ली सरकार के अफसर ने छुए LG के पैर, हुआ विवाद

delhi government officer touches lg jungs feet, creates controversy

बता दें कि बीते सोमवार को ऑफिस ऑफ चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें चुनाव के दौरान बेहतरीन सेवा देने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के अफसर ने छुए LG के पैर, हुआ विवाद

delhi government officer touches lg jungs feet, creates controversy

इस कार्यक्रम में स्पेशल अवार्ड के लिए तीन लोगों को चुना गया था जिसमें दानिक्स के 1993 बैच के अफसर विश्वमोहन भी थे। विश्वमोहन ने अवार्ड पाने के दौरान एलजी के पैर छू लिए थे। इस कार्यक्रम में कुल 25 अधिकारी, विभाग और पत्रकारों को पुरस्कार दिए गए।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार के अफसर ने छुए LG के पैर, हुआ विवाद

delhi government officer touches lg jungs feet, creates controversy

विश्वमोहन ने कहा कि ये अपने सीनियरों को सम्मान देने जैसा है। उनकी जगह कोई और भी होता तो वो वही करते। इस मामले पर शायद कोई विवाद न होता लेकिन यह ऐसे वक्त में सामने आया है जब आम आदमी पार्टी की सरकार के एलजी समेत कई अफसरों के साथ विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। सरकार और अफसरों के बीच पिछले 31 दिसंबर को इतनी बढ़ी कि दानिक्स ऑफिसर्स एसोसिएशन और एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, यूनियन टेरेटरीज) कैडर आईएएस एसोसिएन के सदस्य सामूहिक छुट्टी पर चले गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed