{"_id":"62fd040ea9142402f5596b23","slug":"second-swine-flu-patient-found-in-delhi-these-are-the-symptoms-take-care-of-these-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एम्स के छात्र ने तोड़ा दम: दिल्ली में मिला स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज, ये हैं लक्षण; इन बातों का रखें खास ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स के छात्र ने तोड़ा दम: दिल्ली में मिला स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज, ये हैं लक्षण; इन बातों का रखें खास ख्याल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 17 Aug 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Swine Flu
- फोटो : ANI
Link Copied
दिल्ली में इस साल स्वाइन फ्लू के 16 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में आप्टोमेट्री के छात्र अभिषेक मालवीय की मौत के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। वहीं बुधवार को पश्चिमी दिल्ली के आकाश अस्पताल में भर्ती 49 साल के मरीज की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
Trending Videos
2 of 5
Swine flu
- फोटो : PTI
मरीज को तीन दिन पहले बुखार आया था। साथ ही खांसी और जुकाम की शिकायत थी। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीज के संबंध में आकाश हेल्थकेयर द्वारका के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ विशाख वर्मा ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू का एक केस आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
swine flu
- फोटो : फाइल फोटो
इस केस में मरीज को तीन दिन से बुखार, खांसी और जुकाम था। अस्पताल में भर्ती होने से कुछ घंटे पहले उसे सांस लेने में तकलीफ भी हुई थी। उन्होंने कहा कि मधुमेह की समस्या भी है। साथ ही वह मेंटेनेंस डायलिसिस पर भी है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू का लक्षण सामान्य सर्दी के लक्षणों जैसा होता है, इसलिए स्वाइन फ्लू मरीज शुरुआती चरणों में इसे गंभीरता से नहीं लेते और बाद में स्थिति उनकी गंभीर हो जाती है।
4 of 5
स्वाइन फ्लू
- फोटो : फाइल फोटो
यह होते हैं लक्षण
स्वाइन फ्लू के मरीजों के गले में जलन, खराश, नाक और पेट दर्द और खांसी आ सकती है। सांस लेने में परेशानी भी स्वाइन फ्लू की वजह से हो सकती है। हाइड्रेशन बनाए रखने, हाथ की स्वच्छता, खांसी के समय सावधानी बरतना (डिस्पोजेबल टिश्यू से खांसी और छींकते समय मुंह ढकना), और डिस्पोजल टिश्यू का ढंग से निपटारा करना जरूरी होता है।
विज्ञापन
5 of 5
swine flu
- फोटो : PTI
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की रिपोर्ट में एक जनवरी से 30 जून तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू के चार मामलों का जिक्र है। जबकि पिछले 15 दिनों में अपोलो अस्पताल में चार, फोर्टिस वसंत कुंज में दो, सफदरजंग में एक, एम्स में दो, आकाश अस्पताल में एक और सर गंगाराम अस्पताल में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की सूचना मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।