फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Singh Grover: करण के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करना चाहतीं बिपाशा, अभिनेता ने बताई इस फैसले की वजह

Tue, 13 Feb 2024 11:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 13 Feb 2024 11:26 AM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu does not want to work with Fighter actor Karan Singh Grover actor reveals reason behind this
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'फाइटर' को लेकर हर तरफ सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में करण ने एक आईएएफ अधिकारी 'स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल' की भूमिका निभाई है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में, अभिनेता ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी बिपाशा उनके साथ काम करना नहीं चाहती है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने ऐसा क्यों कहा है।

Bipasha Basu does not want to work with Fighter actor Karan Singh Grover actor reveals reason behind this
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

करण ने पिता बनने के बाद फिल्मों में काम करने के अनुभव का खुलासा किया और कहा, 'देवी के जन्म के पांच दिन बाद ही मुझे दूसरे शहर में फिल्म की शूटिंग के लिए जाना था। बिपाशा की हालत भी ठीक नहीं थी। ऐसे में दोनों को छोड़ना मेरे लिए काफी मुश्किल था, लेकिन उस समय मुझे बिपाशा का साथ मिला और इससे पहले हम इस विषय पर कोई चर्चा कर पाते बिपाशा ने कहा कि काम के लिए चले जाओ।'

Bipasha Basu does not want to work with Fighter actor Karan Singh Grover actor reveals reason behind this
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने इंटरव्यू में आगे खुलासा किया कि वह खुद को जाने से रोक रहे थे क्योंकि बिपाशा का सिजेरियन ऑपरेशन हुआ था। करण ने कहा, 'उनकी सिजेरियन डिलीवरी हुई थी और उन्हें टांके भी लगे हुए थे। ऐसे में मेरा उनके पास होना बहुत जरूरी था, लेकिन बिपाशा बहुत ही बहादुर हैं। उन्होंने सारी चीजें खुद ही मैनेज कर ली थी। वह ऐसी व्यक्ति हैं, जो हर चीज के लिए तैयार रहती हैं और हर चीज के बारे में सब कुछ जानती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu does not want to work with Fighter actor Karan Singh Grover actor reveals reason behind this
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

करण और बिपाशा ने 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था। यहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थीं। इसके बाद दोनों 2016 में शादी के बंधन में बंधे और 2022 में उन्होंने बेटी देवी का स्वागत भी किया, लेकिन 'अलोन' के बाद कपल ने फिर कभी स्क्रीन साझा नहीं की और साथ काम करने को लेकर करण ने कहा कि भविष्य में भी ऐसा होने की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Bipasha Basu does not want to work with Fighter actor Karan Singh Grover actor reveals reason behind this
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : instagram/bipashabasu

करण ने कहा, “वह मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं। वह कहती हैं कि मैं तुम्हें काम पर भी नहीं संभाल सकती। वह कहती हैं कि काम पर मैं शांति से रहना चाहती हूं और खुद पर ध्यान देना चाहती हूं। मुझे अपना काम खुद करना होगा। वह अपना मन नहीं बदलने वाली हैं। "

Emraan Hashmi: 'फिल्म पर खर्च होने वाला हर पैसा स्क्रीन पर दिखाते हैं', साउथ सिनेमा की प्रशंसा में बोले इमरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed