{"_id":"5b9e026c867a557f5742da3a","slug":"aayush-sharma-film-loveratri-song-rangtaari-breaks-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के जीजा के धमाकेदार डांस वाला ये गाना सुपरहिट, 3 दिन में 1 करोड़ बार देखी गई 'रंगतारी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के जीजा के धमाकेदार डांस वाला ये गाना सुपरहिट, 3 दिन में 1 करोड़ बार देखी गई 'रंगतारी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'लवरात्रि' काफी सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। हाल ही में फिल्म का चौथा गाना 'रंगतारी' रिलीज किया गया। 'रंगतारी' रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच छाया हुआ है। 'लवरात्रि' फिल्म का सबसे पसंदीदा गीत 'रंगतारी' ने 'कन्या वेस्ट' और 'मारून 5' को मात देकर यूट्यूब पर सबसे अधिक देखे जाने वाले गाने का खिताब अपने नाम कर लिया है।
2 of 5
Aayush Sharma
'रंगतारी' आयुष शर्मा का पहला सोलो सॉन्ग है। इस गाने को यो यो हनी सिंह, तनिष्क बागची और शब्बीर अहमद ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने का हिट होना ये साबित करता है कि लोग हनी सिंग की वापसी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले हनी सिंह ने हाल ही में जारी गाने 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पैग' को मिली अच्छी-खासी प्रतिक्रिया यो यो को 'क्रेजी फैन फॉलोइंग' साबित करने के लिए काफी है।
3 of 5
Aayush Sharma
इस गाने से पहले फिल्म के तीन और गाने रिलीज किये जा चुके हैं, जिसमें चोगाड़ा, आंख लड़ जावे और ‘तेरा हुआ गाना है। इन तीनों गानों को फैंस ने काफी पसंद किया है। गाना रिलीज से पहले आयुष शर्मा ने गाने का टीजर रिलीज किया गया था। बात करें गाने की तो इसमें आयुष शर्मा धमाकेदार एंट्री करते हुए जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।
यहां सुने गाना
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लवरात्रि
बात करें फिल्म 'लवरात्रि' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें सलमान खान का कैमियो भी होगा। साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं।
यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'लवरात्रि' से आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। नवरात्रि के मौके पर रिलीज होने वाली लवरात्रि की टक्कर सनी देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' से होगी। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित लवरात्रि की कहानी आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की प्रेम कहानी के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।