दिवंगत अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) की बहन करिश्मा खान के आरोपों के बाद अब एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chpra) ने भी साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्लिन ने एक के बाद ट्वीट कर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी बयां की है। शर्लिन के इन आरोपों के बाद मीटू का मुद्दा एक बार फिर से गहरा गया है।
अब शर्लिन चोपड़ा ने लगाया साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप, कहा- 'काम दिलाने के बहाने...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्लिन ने साजिद पर आरोप लगाते हुए लिखा, 'जब मैं अपने पिता के निधन के कुछ दिन के बाद अप्रैल 2005 में उनसे से मिली तो उन्होंने मेरी साथ आपत्तिजनक हरकत की। मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा था कि मुझे पता है कि वो क्या चाहते हैं और मेरा उनसे मिलने का उद्देश्य ऐसा कुछ नहीं है।'

शर्लिन ने एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा- 'उसके पास अपने चरित्र को जमानत देने के लिए कई सुपरस्टार हैं। ये मेरे शब्द हैं, उनके खिलाफ। बॉलीवुड में माफिया एक बड़ा सिंडिकेट है।'

शर्लिन ने आगे कहा, अगर आप जॉनी सिन्स बनना चाहते हो, तो बेशक बनो, लेकिन फिल्मों में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकत करना ये कहां की सभ्यता है ? इसके बाद शर्लिन ने साजिद खान को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए सवाल भी पूछा है।
बता दें, बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड (Death In Bollywood)' में जिया खान की बहन करिश्मा (Karishma Khan) ने कहा है कि साजिद खान ने एक फिल्म के दौरान जिया का यौन उत्पीड़न किया। जिया की बहन करिश्मा वीडियो में कह रही हैं, 'रिहर्सल चल रही थी। वह (जिया) स्क्रिप्ट पढ़ रही थी और उसने (साजिद खान) उसे टॉप और अंडरगारमेंट्स उतारने के लिए कहा। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसने कहा कि अभी तो फिल्म शुरू भी नहीं हुई है और यह सब हो रहा है। वह घर आ गई और खूब रोई थी।'