{"_id":"5e3e2ec08ebc3ee5af3ed340","slug":"aditya-roy-kapoor-malang-hina-khan-hacked-and-shikara-box-office-collection-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: हिना खान की 'हैक्ड' पर भारी पड़ी 'मलंग', शिकारा ने किया निराश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: हिना खान की 'हैक्ड' पर भारी पड़ी 'मलंग', शिकारा ने किया निराश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिकारा, मलंग और हैक्ड का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर शुक्रवार को बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होती हैं। इन फिल्मों का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे ही इस शुक्रवार भी बॉक्स ऑफिस पर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म मलंग रिलीज हुई है। इसी के साथ विधु विनोद चोपड़ा की कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म 'शिकारा' भी रिलीज हो गई है। वहीं छोटे पर्दे से शुरुआत करने वाली हिना खान की भी डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' रिलीज हुई है। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर आमद देने के बाद पहले दिन कितनी कमाई की है आपको बताते हैं।
2 of 5
मलंग
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करेंगे आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'मलंग' के बारे में। फिल्म 'मलंग' इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग करते हुए करोड़ों में कमाई की है। इस फिल्म ने रिलीजी के पहले दिन 6 करोड़ रुपये कमाए है। फिल्म में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे रहे हैं।
3 of 5
Shikara
- फोटो : social media
दिशा और आदित्य की मलंग के साथ ही विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' भी रिलीज हुई है। मलंग के सामने ये फिल्म काफी फीकी पड़ गई। ये फिल्म कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती है लेकिन फिल्म दर्शकों को बांधने में कामयाब नहीं हुई। फिल्म ने पहले दिन केवल 75 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म में सादिया और आदिल खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। ये दोनों ही कलाकार फिल्म इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल नए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hina Khan film Hacked look
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
वहीं बात करें हिना खान की डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' के बारे में तो इस फिल्म के जरिए हिना खान ने बॉलीवुड में कदम रखा है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन केवल 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म अच्छा कलेक्शन कर लेगी। लेकिन फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देख लगता है कि फिल्म आगे कुछ कमाल नहीं दिखा पाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
मलंग, हैक्ड और शिकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मलंग' ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि रिलजी के दूसरे दिन तीनों ही फिल्मों को नुकसान हो सकता है। दिल्ली में इलेक्शन की वजह से सिनेप्लेक्स और मल्टीप्लेक्स शनिवार को शाम तक बंद रहेंगे। इससे फिल्मों को काफी नुकसान हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।