{"_id":"5a5afb754f1c1bb03f8b4cda","slug":"aishwarya-rai-bachchan-parties-with-abhishek-ex-girlfriend-karisma-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब ऐश्वर्या के सामने आ खड़ी हुईं पति की एक्स गर्लफ्रेंड करिश्मा कपूर, अभिषेक ने ऐसे संभाली बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब ऐश्वर्या के सामने आ खड़ी हुईं पति की एक्स गर्लफ्रेंड करिश्मा कपूर, अभिषेक ने ऐसे संभाली बात
Sun, 14 Jan 2018 05:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं। इसमें वो अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके बाद फिल्म 'दिन और रात' की शूटिंग करेंगी। वहीं अभिषेक को अभी भी अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है। हाल ही में दोनों एक पार्टी के लिए शाहरुख खान के घर पहुंचे थे।
2 of 6
ऐश्वर्या राय
शाहरुख खान ने अपनी खास दोस्त काजल आनंद के 50वें बर्थडे पर ये पार्टी रखी थी। पार्टी में ऐश्वर्या-अभिषेक के अलावा दीपिका, रणवीर, रणबीर, करीना, करिश्मा, ऋतिक और सुजैन भी पहुंची थीं। पार्टी की खास बात ये रही कि करिश्मा और ऐश्वर्या एक ही छत के नीचे पार्टी करते दिखे।
3 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
जबकि ऐश्वर्या और करिश्मा की बॉन्डिंग कुछ खास नहीं है। इसकी वजह हैं अभिषेक बच्चन। ऐश्वर्या से पहले करिश्मा कपूर, अभिषेक की गर्लफ्रेंड थीं। करिश्मा की अभिषेक से सगाई भी हो गई थी। लेकिन करिश्मा शादी के बाद अलग घर में रहना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऐश्वर्या राय
अभिषेक इस बात के लिए तैयार नहीं हुए। इसके चलते दोनों का रिश्ता टूट गया था। वहीं अब ऐश्वर्या का अभिषेक की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी करना काफी अजीब था। इससे पहले दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की।
विज्ञापन
5 of 6
करिश्मा कपूर
अभिषेक और ऐश्वर्या अपने में ही मस्त रहे। वहीं ऐश्वर्या की ननद श्वेता बच्चन भी वहां मौजूद थीं। सभी ने ये ध्यान रखा होगा कि कोई एक-दूसरे के सामने ना आए। इनके लिए एक-दूसरे को अवॉयड करना ही बेहतर था। थोड़ी देर पार्टी करने के बाद ऐश और अभि वहां से चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।