फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: अभी खत्म नहीं हुआ आकाश अंबानी की शादी का जश्न, दो दिन में होंगे 2 धमाकेदार ईवेंट

Sun, 10 Mar 2019 03:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
akash ambani and shloka mehta wedding 2 days more functions
Akash Ambani - फोटो : amar ujala
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए । मुकेश अंबानी के बेटे की शादी इतनी रॉयल रही कि लोगों की आंखें चौंधिया गईं । शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । बरात की वीडियो देख ऐसा लगा जैसे कोई कॉन्सर्ट हो रहा हो । 
akash ambani and shloka mehta wedding 2 days more functions
Akash Nita Ambani - फोटो : amar ujala
आकाश अंबानी की शादी में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, हार्दिक पांड्या, करण जौहर, नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी और गौरी खान बराती बने । साथ ही जमकर डांस किया । यहां तक कि दूल्हेराजा आकाश भी बरातियों के साथ झूमते हुए अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे । 

View this post on Instagram

IPL ka Tadka at #akashambani #shlokamehta wedding #instadaily #manavmanglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

akash ambani and shloka mehta wedding 2 days more functions
akash ambani wedding
शादी जियो वर्ल्ड सेंटर से हुई । शादी के बाद रविवार को भी जश्न जारी रहेगा । 10 मार्च को सुबह मंगल पर्व होगा। यह 10 बजे शुरू होगा। शाम को जियो वर्ल्ड सेंटर में 6.30 बजे वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। इसके बाद डिनर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
akash ambani and shloka mehta wedding 2 days more functions
akash ambani wedding
इस फंक्शन के लिए ड्रेसकोड फॉर्मल गेटअप रखा गया है। तीसरे दिन सोमवार को मंगल आशीर्वाद समारोह होगा। इसके बाद शाम को 7.30 बजे ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। यह फंक्शन भी जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होगा। इसके लिए ड्रेसकोड इंडियन फॉर्मल है।
विज्ञापन
akash ambani and shloka mehta wedding 2 days more functions
bollywood
बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल और बिजनेस की दुनिया के तमाम दिग्गज पहुंचेंगे। बता दें कि अंबानी के बेटे की शादी में 500 गेस्ट शामिल हुए । इससे पहले आकाश-श्लोका की प्रीवेडिंग पार्टी स्विट्जरलैंड में हुई थी । 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed