{"_id":"61f97b415b593c44450dbf18","slug":"akshara-singh-and-khesari-lal-yadav-romantic-song-will-be-released-on-valentine-day-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगा अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का रोमांटिक गाना, बेधड़क इश्क फरमाते आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगा अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का रोमांटिक गाना, बेधड़क इश्क फरमाते आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:02 AM IST
सार
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का एक रोमांटिक गाना वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगा। इस गाने का एक छोटा सा क्लिप अक्षरा सिंह ने शेयर किया है, जिसमें उनकी और खेसारी लाल की केमिस्ट्री शानदार लग रही है।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही दोनों का पानी-पानी गाना रिलीज हुआ था, जिसमें खेसारी और अक्षरा की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई। ऐसे में अब खेसारी और अक्षरा अपने फैंस के लिए एक और नया गाना लेकर आ रहे हैं, जो वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगा। इस गाने का छोटा सा क्लिप यू-ट्यूब पर सामने आया था, जिसमें अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का लुक देखने को मिला था।
वहीं, अब अक्षरा सिंह ने भी अपने अपकमिंग गाने का वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है। ये वीडियो अक्षरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके इस गाने का टीजर 3 फरवरी को फैंस के बीच आएगा।
2 of 5
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल की धमाकेदार केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है। दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर लिखा है, ‘बेधड़क रोमांस है। इश्क की बेबाकी है। वैलेंटाइन वाला गाना। 3 फरवरी को आ रहा है टीजर।’ इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है, ‘वैलेंटाइन डे का स्पेशल गाना। क्या आप तैयार हैं? 3 फरवरी को आ रहा है टीजर।’
3 of 5
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने की ये झलक फैंस को खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा है, ‘तहलका मचाने वाला है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फिर से एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल होने वाला है।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मस्त।’ इसके साथ इस यूजर ने फायर की इमोजी भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षरा सिंह खेसारी लाल का गाना
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले इस गाने से जुड़ा एक वीडियो क्लिप यू-ट्यूब पर शेयर किया गया था। वीडियो में अक्षरा सिंह ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी सुंदर लग रही थीं। वह अपना धाकड़ अंदाज दिखाने में पीछे नहीं रही थीं। वहीं, बाद में खेसारी लाल दिखाई दे रहे थे, जो काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों का ये गाना यकीनन प्यार करने वालों के लिए एक तोहफा ही होगा।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते साल ही बादशाह के ‘पानी-पानी’ गाने का भोजपुरी वर्जन आया था। इस गाने में बादशाह के साथ खेसारी और अक्षरा सिंह ही मौजूद थे। ये गाना रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर छा गया था। इस गाने को अब तक 65 मिलियन (साढे छह करोड़) से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा ऐसे ही बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।