Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Kangana Ranaut: Kangana Ranaut expressed happiness over the decision for the female fighter pilot said it is a revolutionary decision of the government
{"_id":"61f97aeedfc8a47aa8026c9b","slug":"kangana-ranaut-kangana-ranaut-expressed-happiness-over-the-decision-for-the-female-fighter-pilot-said-it-is-a-revolutionary-decision-of-the-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: महिला लड़ाकू पायलट पर हुए फैसले से कंगना रणौत खुश, बोलीं- सरकार का फैसला क्रांतिकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: महिला लड़ाकू पायलट पर हुए फैसले से कंगना रणौत खुश, बोलीं- सरकार का फैसला क्रांतिकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:01 AM IST
सार
अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रखती हैं। अपने इसी बेबाक अंदाज की वजह से एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियों में भी रहती है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रखती हैं। अपने इसी बेबाक अंदाज की वजह से एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियों में भी रहती है। इसी बीच अब अभिनेत्री हाल ही में एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी राय खुलकर रखी। कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए रक्षा मंत्रालय के एक फैसले का स्वागत करते हुए इसकी सराहना की।
दरअसल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत सरकार ने भारतीय वायु सेना (IAF) में महिला लड़ाकू पायलटों को शामिल करने के लिए प्रायोगिक योजना को स्थायी योजना में बदलने का फैसला किया है। रक्षा मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए यह घोषणा की और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। वहीं, अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय वायु सेना (IAF) में महिला लड़ाकू पायलटों की संख्या बढ़ाने के केंद्र के फैसले की प्रशंसा की।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने आधिरकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए भारतीय वायु सेना (IAF) में महिला लड़ाकू पायलटों को शामिल करने के लिए प्रायोगिक योजना को एक स्थायी योजना में बदलने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की तारीफ की।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "सरकार का क्या क्रांतिकारी फैसला है, अब हम और महिला फाइटर पायलट देखेंगे।" गौरतलब है कि अभिनेत्री खुद सर्वेश मेवाड़ा की अगली फिल्म तेजस में एक IAF पायलट की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajnath singh
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर जानकारी दी थी कि, "एमओडी ने भारतीय वायु सेना में महिला लड़ाकू पायलटों को शामिल करने के लिए प्रायोगिक योजना को एक स्थायी योजना में बदलने का फैसला किया है। यह भारत की 'नारी शक्ति' की क्षमता का प्रमाण है और महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारे प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। कंगना को आखिरी बार बीते साल रिलीज हुई फिल्म थलाइवी में देखा गया था। इस फिल्म में सभी ने अभिनेत्री के शानदार अभिनय को खूब सराहा था। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।