बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर अलग अलग वजहों से चर्चा में रहते हैं। इस समय अक्षय अपने नासिक दौरे को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस मामले को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। लॉकडाउन के बीच अक्षय का नासिक दौरा किसी को हजम नहीं हो रहा है। जिसके चलते अब महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
नासिक यात्रा को लेकर विवाद में फंसे अक्षय कुमार, महाराष्ट्र सरकार ने दिए जांच के आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'अभिनेता अक्षय कुमार ने इस सप्ताह की शुरुआत में नासिक के लिए हवाई यात्रा की थी और वो एक रिजॉर्ट में रुके थे। इसके लिए अभिनेता को कथित रूप से विशेष अनुमति किसने दी इस संबंध में जांच की जाएगी।' वहीं इस मामले को लेकर जब अक्षय कुमार के प्रवक्ताओं से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने तत्काल इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
वहीं सूत्रों ने कहा कि अक्षय डॉक्टर को दिखाने के लिए विशेष अनुमति लेकर उड़ान के जरिए नासिक गए थे। महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भुजबल ने नासिक में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, 'मैंने आज समाचार पत्रों में उनकी यात्रा के बारे में पढ़ा। मुझे नहीं पता कि वह कब आए और कब रवाना हुए। मैं पता करूंगा।'
भुजबल ने आगे कहा, 'मैं पता करूंगा कि वह कहां ठहरे, मुझे शिकायतें मिली हैं कि वह रिजॉर्ट में कैसे ठहर सकते हैं। हम पुलिस से इस मामले की जांच करने के लिए कहेंगे। मुझे नहीं पता कि उन्हें अनुमति किसने दी, क्यों दी। अगर कुछ गलत हुआ होगा तो अधिकारियों से भी पूछा जाएगा।'
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक जुलाई को यह यात्रा की थी। उनकी यात्रा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसके बाद से ही ये विवाद खड़ा हो गया। खबरों के मुताबिक यात्रा के दौरान अक्षय से कई सीनियर अफसरों ने मुलाकात भी की थी।
पढ़ें: यूजर ने विवेक ओबेरॉय को बताया 'नेपोटिज्म बॉर्न', समर्थन में आए संजय गुप्ता बोले- 'ये क्या बकवास है'