फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने किया ये काम, वीडियो में खुद का ही उड़ा रहीं मजाक

Sun, 29 Sep 2019 12:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 29 Sep 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt baked cake on ranbir kapoor birthday watch video
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। देर रात तक चली इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे और रणबीर कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस पार्टी की मेजबानी आलिया ने रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ मिलकर की थी। इस दौरान आलिया ने खास इंतजाम किए। अब उनका एक वीडियो सामने आया है।

alia bhatt baked cake on ranbir kapoor birthday watch video
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल आलिया ने खुद रणबीर के लिए उनका पसंदीदा पाइनएप्पल फ्लेवर्ड केक बनाया। वीडियो में देख सकते हैं कि आलिया किचन में हैं और केक बना रही हैं। हालांकि कुकिंग के अपने स्टाइल का वो खुद भी मजाक बना रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#aliabhatt baking #ranbirkapoor favourite Pineapple flavoured cake 😻😻😻😻

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

alia bhatt baked cake on ranbir kapoor birthday watch video
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों के अलावा रणबीर से मिलने फैंस भी पहुंचे। रणबीर ने फैंस को निराश नहीं किया और उनसे मुलाकात की। इस दौरान रणबीर ने फैंस से हाथ मिलाया और सेल्फी ली। रणबीर को अपने बीच पाकर उनके फैंस बेहद खुश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt baked cake on ranbir kapoor birthday watch video
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अपने बेटे के जन्मदिन के जश्न में ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ पहुंचे। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने कार के अंदर से ही मीडिया को देखकर हाथ हिलाया।

विज्ञापन
alia bhatt baked cake on ranbir kapoor birthday watch video
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड सितारों की बात करें तो रणबीर के इस जश्न में सबसे पहले दीपिका पादुकोण पहुंचीं। हालांकि रणबीर पार्टी में देर से पहुंचे। इस मौके पर दीपिका ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी। रणबीर के घर के बाहर दीपिका को कार में स्पॉट किया गया। दीपिका के अलावा उनके पति और मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह भी पहुंचे। इनके अलावा आमिर खान, शाहरुख खान, करण जौहर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आए।

रणबीर कपूर के बर्थडे के जश्न में उमड़ा बॉलीवुड, शाहरुख, दीपिका समेत ये सितारे देर रात हुए स्पॉट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed