फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक इंडस्ट्री में प्रचलित है इनकी होली पार्टी, राज कपूर ने शुरू किया था ट्रेंड

Sat, 27 Mar 2021 01:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 27 Mar 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Shahrukh Khan these celebs throw best bollywood holi party Raj Kapoor started trend
कपूर और बच्चन होली पार्टी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में हर त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं और बात अगर होली की हो तो फिर धमाल दोगुना हो जाता है। बॉलीवुड में होली पार्टी हमेशा से ही बहुत मशहूर रही है। इसका ट्रेंड राज कपूर ने शुरू किया था और फिर बाकी सितारे भी होली पार्टी का आयोजन करने लगे। हालांकि कोरोना के चलते इस बार सितारे होली पार्टी नहीं कर पाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही मशहूर बॉलीवुड होली पार्टी के बारे में।

Amitabh Bachchan to Shahrukh Khan these celebs throw best bollywood holi party Raj Kapoor started trend
कपूर होली पार्टी - फोटो : social media

राज कपूर

होली पार्टी की बात हो रही है तो राज कपूर का नाम आना लाजिमी है। हर साल राज कपूर के आरके स्टूडियो में होली पार्टी होती थी। आरके स्टूडियो में उन दिनों दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शशि कपूर, शम्मी कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, जितेंद्र, हेमा मालिनी जैसे कई सितारों का जमघट लगता था। उनकी पार्टी मस्ती भरी होती थी जिसकी चर्चा अगले साल तक होती थी।

Amitabh Bachchan to Shahrukh Khan these celebs throw best bollywood holi party Raj Kapoor started trend
बच्चन होली पार्टी - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन

राज कपूर के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने यहां होली पार्टी आयोजित करते थे। उनकी इस पार्टी में बालीवुड के दिग्गज सितारे शामिल हुआ करते थे। हालांकि इस साल कोरोना के चलते उनके घर जलसा में कोई होली पार्टी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Shahrukh Khan these celebs throw best bollywood holi party Raj Kapoor started trend
शाहरुख खान होली पार्टी - फोटो : Instagram

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान पत्नी गौरी के साथ होली का जश्न बेहद शानदार ढंग से मनाते हैं। उनकी होली पार्टी में बड़े बड़े सितारे पहुंचते हैं। बता दें कि शाहरुख की होली पार्टी पहले पानी से ही मनाई जाती थी, लेकिन बाद में मोगरा के फूलों से मेहमानों का स्वागत शुरू किया गया। उनकी पार्टी में शाहरुख और गौरी का डांस काफी मजेदार होता है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Shahrukh Khan these celebs throw best bollywood holi party Raj Kapoor started trend
एकता कपूर होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर

टीवी क्वीन एकता कपूर भी होली की जबरदस्त पार्टी देती हैं। उनकी होली पार्टी में बॉलीवुड और टीवी सितारों का अनोखा संगम देखने को मिलता है। उनकी पार्टी में शानदार खाने और धमाकेदार डांस के लिए इनहाउस डीजे का भी इंतजाम होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed