फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday: बिकिनी में फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुईं अनन्या, यूजर बोले- फिल्म फ्लॉप होने का जश्न मना रही हो

Wed, 07 Sep 2022 11:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 07 Sep 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday trolled for sharing photos from her vacation in Italy after liger flop
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म से अनन्या ने साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई। वहीं, अब अनन्या पांडे इटली में छुट्टियां बिता रही हैं और अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल में अनन्या ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन इसके चलते वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। 

Ananya Panday trolled for sharing photos from her vacation in Italy after liger flop
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram

दरअसल, अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ग्रीन कलर की बिकिनी में अनन्या सनबाथ का मजा ले रही हैं। अपने लुक को एक्ट्रेस ने ब्लैक ग्लासेस और नेकपीस के साथ कंप्लीट किया है। तस्वीरों में अनन्या का सिजलिंग अवतार देख फैंस की निगाहें भी अनन्या पांडे पर ही टिक गई हैं और वह उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ उन्हें 'लाइगर' के फ्लॉप होने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

Ananya Panday trolled for sharing photos from her vacation in Italy after liger flop
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या की इस तस्वीर को शेयर किए हुए अभी कुछ ही देर हुई हैं और इस पोस्ट पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक और फ्लॉप देने के बाद कैसे चिल रहना चाहिए', तो दूसरे ने लिखा, 'पहले एक्टिंग सीखो।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'पहली बार किसी एक्टर को फिल्म फ्लॉप होने जश्न मनाते हुए देख रहा हूं', तो दूसरे ने लिखा, 'टैलेंट तो है नहीं इनके पास यही बचा है।'




विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday trolled for sharing photos from her vacation in Italy after liger flop
अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' में वह विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं। फिल्म को लेकर पहले दर्शकों के बीच खूब क्रेज देखने को मिला लेकिन, रिलीज होने के बाद यह उन्हें सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही। दर्शकों को फिल्म की कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई। ऐसे में पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed