अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की अकेली ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जिन्हें अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की ताजा लिस्ट में जगह मिली है। अभी वह इस उपलब्धि का जश्न मना ही रही थीं कि उन्हें एक और खुशखबरी मिली है। उनकी फिल्म 'परी' रिकॉर्ड बनाने जा रही है।
फोर्ब्स की लिस्ट में जगह पाने वाली अनुष्का ने फिर बनाया रिकॉर्ड, इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' रूस में 19 अप्रैल को रिलीज होगी। एक्ट्रेस ने इसका पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' इंटरनेशनल रिलीज पाने वाली बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें एक महिला ने लीड किरदार निभाया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर यह जानकारी सामने आई फैन्स ने इसे यूक्रेन, यहां तक कि श्रीलंका में भी रिलीज करने की मांग की। 21 घंटे के अंदर फिल्म 'परी' के रूसी पोस्टर को चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को जारी हुई फोर्ब्स की '30 अंडर 30 एशिया 2018' की लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम शामिल किया गया है। बॉलीवुड की वह इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें इस लिस्ट में जगह मिली हैं। फोर्ब्स की इस फेहरिस्त में एशिया-पैसेफिक के कुल 24 देशों के जाने-माने चेहरों को शामिल किया गया है।
लिस्ट में कुल 300 लोग शामिल किए गए हैं। पूरी लिस्ट को कला, मनोरंजन, खेल, व्यापार समेत कुल 10 श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें उन हस्तियों को जगह मिली है जिनकी उम्र 30 साल से कम है और वे अपने क्षेत्र में मौलिक और प्रेरणादायी काम कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। हाल ही में उनकी फिल्म 'परी' रिलीज हुई जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। खबर है कि उनकी इस हॉरर फिल्म का तमिल रीमेक बनाने की प्लानिंग चल रही है।