फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘बाहुबली’ की ‘देवसेना’ बनकर छाईं अनुष्का शेट्टी, इन फिल्मों में भी दिखाया अभिनय का दम

Sat, 07 Nov 2020 10:48 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 07 Nov 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Anushka Shetty birthday special Four films that made her a star
अनुष्का शेट्टी - फोटो : फिल्म

'बाहुबली' में देवसेना का किरदार निभाने वालीं अनुष्का शेट्टी तेलुगु सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। कई महिला प्रधान फिल्में कर अनुष्का ने खुद की एक अलग पहचान बनाई है। सात नवंबर को अनुष्का अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उनकी उन चार फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जो उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुईं।

Anushka Shetty birthday special Four films that made her a star
अनुष्का शेट्टी - फोटो : फिल्म

अरुंधति (Arundhati)
कोडी रामाकृष्णा की 'अरुंधति' भारतीय सिनेमा की हिट महिला केंद्रित फिल्म है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छी कमाई की ही, साथ ही दर्शकों ने भी इस फिल्मों को पसंद किया। 'अरुंधति' एक दशक पुरानी फिल्म है लेकिन यह आज भी दर्शकों को बांधे रखती है। हॉरर और फंतासी को मिलाकर बनाई गई इस फिल्म से अनुष्का के करियर को बहुत फायदा हुआ। इस फिल्म के बाद ही अनुष्का की गिनती विजयशांति के बाद सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार में होने लगी।

Anushka Shetty birthday special Four films that made her a star
अनुष्का शेट्टी - फोटो : फिल्म

रुद्रमादेवी (Rudhramadevi)
गुनाशेखर की 'रुद्रमादेवी' तेलंगाना के काकतीय राजवंश के एक निडर रानी की कहानी है। जिसके बारे में लोगों को कम ही पता है। फिल्म में अनुष्का ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया और उन्होंने यह साबित किया कि कोई और इस तरह से किरदार को नहीं निभा सकता जिस तरह से उन्होंने किया। फिल्म 'अरुंधति' की तरह सफल नहीं हो सकी लेकिन यह सुनिश्चित करती है कि दर्शकों को एक ऐसी रानी की कहानी सुनाकर प्रेरित किया जाए जिसके बारे में कम पता है। कई भाषाओं में डब किए जाने के बावजूद  फिल्म की व्यापक रिलीज नहीं हुई और इसलिए यह तेलुगु राज्यों से आगे नहीं बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Shetty birthday special Four films that made her a star
अनुष्का शेट्टी - फोटो : फाइल

साइज जीरो/ इंजी इदुप्पजागी (Size Zero/ Inji Iduppazhagi)
कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित और प्रकाश कोवेलामुदी द्वारा निर्देशित, 'साइज जीरो' एक युवा महिला की कहानी है जिसमें मुख्य मुद्दा शरीर का वजन है और सभी समस्याएं इसके इर्द गिर्द पैदा होती हैं। फिल्म एक सटीक मुद्दे को उठाती है जो आने वाले सालों में भी गूंजता रहेगा। फिल्म तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। यह पूरी तरह से बॉलीवुड मटेरियल टाइप की फिल्म है।

विज्ञापन
Anushka Shetty birthday special Four films that made her a star
अनुष्का शेट्टी - फोटो : फिल्म

भागमती (Bhaagmathie)
जी अशोक की फिल्म 'भागमती' से अनुष्का शेट्टी ने एक बार फिर से खुद को साबित किया। इस फिल्म ने अनुष्का शेट्टी को समकालीन अभिनेत्रियों की रेस में कहीं आगे ले जाकर खड़ा कर दिया। हॉरर थ्रिलर इस फिल्म में अनुष्का ने एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी जो एक मामले में गलत तरीके से उलझ जाती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed