दक्षिण भारत में धाक जमाने के बाद बॉलीवुड को भी अपनी अदायगी से कायल करने वाले अभिनेता कमल हासन आज 66 साल के हो गए हैं। सात नवंबर 1954 को कमल हासन का जन्म तमिलनाडु के रामानाथपुरम में हुआ था। कमल हासन ने बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन अपनी निजी जिंदगी के चलते कमल हासन काफी विवादों में रहे।
Kamal Haasan Birthday: दो शादियां, 11 साल तक लिव इन, निजी जिंदगी के चलते ज्यादा विवादों में रहे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल हासन ने केवल आठ साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम शुरू किया था। 1960 में कमल हासन की पहली फिल्म कन्नम करालुम थी। साल 1978 में वो पहली बार लीड रोल में नजर आए। कमल ने साल 1978 में वाणी गणपति से शादी रचाई। वाणी उनसे उम्र में 24 साल बड़ी थी, हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक ना चल सका और दस साल के बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया।
वाणी, कमल के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करती थीं। वाणी और कमल हासन के बीच दूरियों का कारण एक्ट्रैस सारिका बनीं। सारिका से नजदीकियां होने के बाद वाणी और कमल हासन के रिश्तों में खटास आने लगी।
साल 1988 में वाणी गणपति और कमल हासन ने तलाक ले लिया और इसी साल कमल हासन ने अभिनेत्री सारिका से विवाह कर लिया। कमल हासन और सारिक लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। सारिका इस दौरान प्रेग्नेंट हो गईं, जिसके बाद कमल हासन ने उनके साथ शादी कर ली।
सारिका और कमल हासन की दो बेटियां है, श्रुति हासन और अक्षरा हासन। लेकिन सारिका से भी कमल हासन का रिश्ता लंबे समय तक ना चल सका। साल 2002 में कमल हासन ने सारिका से तलाक ले लिया और वो दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। कमल हासन फिल्म जगत में तो काफी नाम कमा रहे थे लेकिन निजी जिंदगी को लेकर उतने ही विवादों में थे।
सारिका और कमल हासन की दूसरी बेटी अक्षरा हासन साल 1991 में पैदा हुई और 2002 में दोनों अलग हो गए। इन दो शादियों के अलावा कमल हासन के दो अफेयर भी रहे, जो काफी विवादों में रहे। कमल हासन ने अपने से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा को डेट किया। हालांकि सिमरन ने अपने बचपन के दोस्त से ही शादी की और इसके बाद यह रिश्ता भी टूट गया।
सिमरन बग्गा के बाद कमल हासन की जिंदगी में गौतमी तड़िमल्ला आईं। ये दोनों ही 2005-2016 के बीच लिव इन रिलेशनशिप में रहे लेकिन 2016 के बाद गौतमी ने आधिकारिक तौर पर कमल हासन से अलग होने की घोषणा कर दी। गौतमी तड़िमल्ला ने एक बयान में कहा था कि दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।