{"_id":"5aec6a334f1c1b87028b80c8","slug":"anushka-shetty-not-meet-her-fans-during-complete-chardham-yatra-2018-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम में मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमती रहीं 'देवसेना', एक झलक पाने को ढ़ूंढते रहे फैंस,लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बदरीनाथ धाम में मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमती रहीं 'देवसेना', एक झलक पाने को ढ़ूंढते रहे फैंस,लेकिन...
Sun, 06 May 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
Updated Sun, 06 May 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बाहुबली की देवसेना यानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी बदरीनाथ धाम पहुंची लेकिन मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमती रहीं, लेकिन...
2 of 5
anushka shetty
शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के साथ ही उत्तराखंड के चारों धामों की तीर्थयात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान अनुष्का की एक झलक पाने को मंदिर परिसर और विजय लक्ष्मी चौक पर उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नीले रंग का सूट पहने अनुष्का शेट्टी अपने परिजनों और जूना अखाड़ा के साधु-संतों के साथ शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे बदरीनाथ धाम पहुंची।
3 of 5
ANUSHKA SHETTY
करीब पचास वाहनों का काफिला उनके साथ चल रहा था। विजय लक्ष्मी चौक पर वाहन से उतरने के बाद अनुष्का सीधे बदरीनाथ मंदिर पहुंचीं और करीब आधा घंटे तक भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anushka shetty
वे मंदिर परिसर में चल रहे हवन में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। इससे पूर्व अनुष्का के बदरीनाथ पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसक साकेत तिराहा, विजय लक्ष्मी चौक और बदरीनाथ मंदिर परिसर में उनकी एक झलक देखने को उमड़ पड़े।
विज्ञापन
5 of 5
Anushka Shetty
बदरीनाथ के व्यवसायी विकास जुगरान और अमित त्रिपाठी ने बताया कि अनुष्का ने सभी से दूरी बनाए रखी। बदरीनाथ दर्शन के बाद वह परिजनों के साथ वाहन से लौट गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।