{"_id":"5ddcd78a8ebc3e54e60cfb3e","slug":"bappi-lahiri-birthday-special-know-about-his-filmy-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माइकल जैक्सन भी रहे हैं इस संगीतकार के फैन, बेटा-बहू और पत्नी रहते हैं लाइम लाइट से दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माइकल जैक्सन भी रहे हैं इस संगीतकार के फैन, बेटा-बहू और पत्नी रहते हैं लाइम लाइट से दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 26 Nov 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
bappi lahiri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड को रॉक और डिस्को म्यूजिक से रू-ब-रू कराकर लोगों को अपनी धुनों पर थिरकाने वाले मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी 27 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं । उनका जन्म कोलकाता में हुआ था । सोने के आभूषणों से लदे रहने वाले बप्पी दा दिखने में औरों से जितने अलग हैं, उनका म्यूजिक भी उतना ही अलग है।
2 of 6
bappi lahiri
बप्पी लाहिड़ी ने 70 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा और 80 के दशक तक छाए रहे । बप्पी दा को पहचान साल 1975 में आई फिल्म 'ज़ख्मी' से मिली। हालांकि इससे आगे का सफर कुछ खास नहीं रहा। साल 2011 में उन्होंने विद्या बालन की फिल्म 'डर्टी पिक्चर' में 'ऊ ला ला ...' गाना गाया था, जो सुपरहिट हुआ।
3 of 6
bappi lahiri
- फोटो : kd
बप्पी दा रजनीति की दुनिया में भी हाथ आजमाने से पीछे नहीं रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गए थे । बप्पी दा के गाए गीत 'बंबई से आया मेरा दोस्त, आई एम ए डिस्को डांसर, जूबी-जूबी, याद आ रहा है तेरा प्यार, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bappi lahirid
- फोटो : dgd
संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले बप्पी दा के पिता अपरेश लाहिड़ी एक बंगाली गायक थे। उन्हीं से बप्पी दा को यह हुनर मिला था। उनकी मां बंसरी लाहिड़ी भी संगीतकार थीं। साल 1977 में बप्पी दा ने चित्रानी के साथ शादी कर ली थी। पॉप म्यूजिक को भारत लाने का श्रेय भी बप्पी दा को ही जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
बप्पी लाहिडी़
उनके इस प्रयोग को न केवल बॉलीवुड बल्कि पूरे देश ने सराहा। बप्पी दा एक दिन में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर चुके हैं। किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन, बप्पी के बहुत बड़े प्रशंसक थे। उन्होंने मंबई में आयोजित अपने शो में बप्पी दा को आमंत्रित किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।