फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पराग ने शेफाली के बारे में बोलने पर पारस को लताड़ा, कहा था-आसिम के साथ बिस्तर पर...

Tue, 26 Nov 2019 03:45 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 Shefali Jariwala husband Parag Tyagi slams Paras Chhabra
bigg boss - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। शेफाली शो में बहुत अच्छा खेल रही हैं और दर्शक उन्हें पसंद भी कर रहे हैं। पिछले दिनों वीकेंड के वार में देवोलीना ने शेफाली से बताया था कि पारस कह रहे थे, 'शेफाली, आसिम के साथ एक ही बिस्तर में सोती है । बाहर मेरा भाई बैठा है वो क्या सोचता होगा ।'
bigg boss 13 Shefali Jariwala husband Parag Tyagi slams Paras Chhabra
Shefali Zariwala and Parag Tyagi - फोटो : instagram
बता दें कि पारस, शेफाली को भाभी और उनके पति पराग को भइया कहते हैं ।पारस की इस बात पर शेफाली भड़क गई थीं और पारस को कहा था कि वो मेरे पति हैं आपको उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है । अब इस पूरे मामले पर शेफाली के पति पराग त्यागी का बयान आ गया है । उन्होंने फैसला किया है कि जब पारस घर से बाहर आएंगे तो वो इस बारे में उनसे बात करेंगे । 
bigg boss 13 Shefali Jariwala husband Parag Tyagi slams Paras Chhabra
shefali - फोटो : Social Media
पराग ने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहा, 'शेफाली मेरी पत्नी हैं और पारस ने उनके बारे में जो कुछ कहा, मुझे वो बहुत बुरा लगा। मैं उसके और माहिरा के बारे में भी ऐसा बोल सकता हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं कहूंगा। मैं उस तरह का लड़का नहीं हूं जो छोटी-छोटी चीजों को लेकर अपनी पत्नी पर शक करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 Shefali Jariwala husband Parag Tyagi slams Paras Chhabra
shefali - फोटो : social media
पारस और पराग ने एक शो में साथ काम किया था । इस पर पराग ने कहा, 'सोचिए जरा, हमने एक शो में साथ काम किया है । हम दोस्त बन गए थे । वो मुझे भाई की तरह मानता है । लेकिन अब जो उसने किया है वो बहुत खराब है। मुझे उसपर दया आती है । वो हर लड़की के करीब जाने की कोशिश करता है ।'
 
विज्ञापन
bigg boss 13 Shefali Jariwala husband Parag Tyagi slams Paras Chhabra
shefali - फोटो : Social Media
पराग ने बताया कि वो पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को बहुत अच्छे से नहीं जानते हैं । वो आगे कहते हैं, 'वो घर में गंदगी फैला रहा है । यहां तक कि सलमान भी कई बार उसे गंदा गेम न खेलने के लिए कह चुके हैं । मुझे नहीं लगता कि वो शो में ज्यादा लंबे समय तक टिक पाएगा ।'
 

रणबीर-आलिया को लेकर दीपिका पादुकोण ने खुलेआम कहा, 'वो जल्द शादी करने जा रही हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed