सोशल मीडिया पर साल 2018 में कुछ ऐसे वीडियो आए जिन्होंने किसी को रातोंरात स्टार बना दिया तो किसी को शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचा दिया। किसी को अपने सपने को पूरा करने का मौका मिला तो किसी की आंखों का जादू ऐसा चला कि लोगों को दिल मोम की तरह पिघलने लगा। किसी ने आंखों से ऐसी गोली चलाई की बड़े-बड़े स्टार भी उसकी चकाचौंध के आगे फेल होते दिखाई दिए। तो चलिए आपको साल 2018 के सबसे चर्चित वह 4 वीडियो दिखाते हैं जो ज्यादा वायरल हुए।
Best of 2018: इंटरनेट पर इन 4 वीडियो ने मचाया धमाल, दोबारा देखते ही फिर हो जाएंगे वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाला वीडियो
प्रिया प्रकाश को तो कोई चाहकर भी नहीं भूल सकता है। विंक गर्ल नाम से फेमस हुईं प्रिया प्रकाश आज स्टार बन चुकी हैं । फरवरी में वैलेंटाइन डे के मौके पर अचानक यह लड़की अपनी आंखों को मटकाकर सबके दिलों को घायल कर गई। प्रिया का 26 सेकंड का जो वीडियो वायरल हुआ था वो उनकी फिल्म 'ओरु अदार लव' का था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हुआ था। 26 सेकेंड के बाद प्रिया का एक और वीडियो आया था जिसने अपने इशारों से मानों लड़कों को घायल ही कर दिया था।
सलमान का भांजे आहिल के साथ पेंटिंग वीडियो
सलमान खान की अपने भांजे आहिल के साथ बॉडिंग कैसी है यह बताने की जरूर नहीं है। वैसे तो सलमान खान के आहिल के साथ कई वीडियो सामने आए लेकिन पेंटिंग वाले वीडियो ने लोगों को दीवाना बना दिया। इस वीडियो को सलमान की छोटी बहन और आहिल की मां अर्पिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में सलमान खान आहिल को पेंटिग करना सिखा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो में दबंग खान की हरकतें भी किसी बच्चे से कम नहीं लग रहे। यह वीडियो इस साल काफी चर्चा में रहा।
A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on
अल्लू अर्जुन के बेटे का वीडियो
प्रिया प्रकाश के 26 सेकेंड के वीडियो ने कुछ दिन पहले ऐसा तहलका मचा दिया था कि वह रातोंरात ही स्टार बन गई थीं। यहां तक की वीडियो में उनकी आंखों के इशारे से जोड़कर कुछ फनी वीडियो भी वायरल हुए थे। इस बीच साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के बेटे का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन प्रिया के बंदूक वाले एक्शन को कर रहे हैं। जैसे ही वह निशाना अपने बच्चे पर लगाते हैं वह तुंरत बेड पर कूद जाता है। यह छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। य वीडियो इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि अल्लू अर्जुन के बेटे की उम्र महज 4 साल है।
डब्बू अंकल
डब्बू अंकल को अब कौन नहीं जानता। अपने रिश्तेदार की शादी में 'आप के आ जाने से' गाने पर डांस कर चर्चा में आए डब्बू अंकल अब सेलेब्रिटी बन चुके हैं। डांसिंग वीडियो के बाद डब्बू अंकल की शॉर्ट फिल्म और ऐड फिल्म भी रिलीज हुई। अपने डांसिंग टैलेंट के जरिए संजीव श्रीवास्तव को सलमान खान और गोविंदा से मिलने का मौका मिला बता दें कि मध्य प्रदेश के रहने वाले संजीव कॉलेज में प्रोफेसर हैं। अब उन्हें लोग डब्बू अंकल के नाम से जानते हैं। डब्बू अंकल का 'आप के आ जाने से' गाने पर डांस काफी लाइमलाइट में रहा।