{"_id":"5a979c0a4f1c1b355a8b45ce","slug":"bigg-boss-11-contestant-cancels-his-birthday-celebration-after-sridevis-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की मौत से सदमे में है बिग बॉस 11 का यह कंटेस्टेंट, नहीं मनाएगा अपना जन्मदिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की मौत से सदमे में है बिग बॉस 11 का यह कंटेस्टेंट, नहीं मनाएगा अपना जन्मदिन
Fri, 02 Mar 2018 12:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
akash dadlani
- फोटो : colors tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उनकी अचानक मौत से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने फेवरेट एक्ट्रेस की मौत से बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट आकाश ददलानी भी काफी दुखी है और उन्होंने इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।
2 of 4
Akash Dadlani
श्रीदेवी के निधन के बाद आकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की तस्वीर पोस्ट करते हुए इमोशनल मैसेज शेयर किया है- 'मेरा जन्मदिन है लेकिन मैं खुश नहीं हूं। भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार हमें छोड़ कर चली गईं। उनका निधन हम सभी के लिए एक दुखद दिन है। जो शून्य उन्होंने पैदा किया है, उसे कोई नहीं भर सकता। हम आपको हमेशा याद करेंगे। आरआईपी।'
आपको बता दें, सिर्फ आकाश ही नहीं श्रीदेवी की मौत से आहत होकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और उर्वशी रौतेला ने भी इस बार अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है। वहीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि वह इस साल होली नहीं मनाएंगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'श्रीदेवी के निधन की वजह से जानकी कुरीर में हमारी दो मार्च को होने वाली होली पार्टी रद्द कर दी है।'
Our Holi party at Janki Kurir stands cancelled on 2nd March in the wake of Sridevis passing away.
इस से पहले शाहिद ने भी अपने जन्मदिन पर ट्वीट पर श्रीदेवी को याद करते हुए लिखा, ‘शुभकामनाएं देने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं लेकिन आज का दिन श्रीदेवी को याद करने का दिन है। वह हमारी जिंदगी में एक जादू की तरह आईं जिन्हें हम हमेशा याद रखेंगे। हमारा सारा प्यार उनके लिए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’
Want to sincerely thank you all for your wishes. But today is the day to remember Srideviji. To remember her for her brilliance and the magic she brought into our lives. All our love and wishes must be for her today. May she rest in peace.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।