फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सिंगर ने अनु मलिक पर लगाया था यौन शोषण का आरोप, हर्जाने में मांगे थे लाखों रुपए

Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
birthday special alisha chinai sexual harassment case against anu malik

90 के दशक की जानी-मानी पॉप गायिका अलीशा चिनॉय 52 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 18 मार्च 1965 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। अपनी एल्बम 'मेड इन इंडिया' के गानों से उन्होंने फैंस के दिलों में एक अलग पहचान बनाई।

birthday special alisha chinai sexual harassment case against anu malik
अलीशा चिनॉय

अलीशा चिनॉय ने बप्पी लहरी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। बाद में अलीशा ने करिश्मा कपूर, दिव्या भारती, माधुरी दीक्षित, जूही चावला और श्रीदेवी के लिए गाने गाए। यही नहीं उन्होंने कंगना और ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए भी अपनी आवाज दी। 'बंटी और बबली' फिल्म के आइटम नंबर 'कजरारे' के लिए अलीशा चिनॉय को बेस्ट सिंगर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। आखिरी बार उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'कृष-3' के लिए गाया था।

birthday special alisha chinai sexual harassment case against anu malik
अलीशा चिनॉय

अलीशा का गाना 'मेड इन इंडिया' 90 के दशक का सुपरहिट गाना रहा है। इसकी वजह से उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली लेकिन इसके साथ ही अलीशा चिनॉय जल्द ही विवादों में भी आ गईं। अलीशा ने मशहूर संगीतकार अनु मलिक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था और हर्जाने के तौर पर 26.60 लाख रुपए मांगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special alisha chinai sexual harassment case against anu malik
अलीशा चिनॉय

हालांकि, अनु मलिक ने इन सभी आरोपों से इंकार किया और मानहानि के आरोप में अलीशा चिनॉय पर 2 करोड़ का मुकदमा कर दिया था। बाद में यह केस सुलह के साथ खत्म हुआ। उस समय अनु मलिक पर यह इल्जाम लगाने के कारण अलीशा काफी सुर्खियों में रही थीं। 

विज्ञापन
birthday special alisha chinai sexual harassment case against anu malik
अलीशा चिनॉय

अलीशा ने अपने मैनेजर राजेश झावेरी से शादी की थी लेकिन बाद में उन्होंने तलाक ले लिया, जिसके बाद उन्होंने दोबारा शादी नहीं की। फिलहाल अलीशा अकेले रह रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, इस अकेलेपन से वह बेहद खुश हैं और अपने मन की रानी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed