{"_id":"5b29fade4f1c1b6d4d8b77c9","slug":"birthday-special-dibakar-banerjee-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'लव सेक्स और धोखा' के इस डायरेक्टर पर लग चुके हैं कास्टिंग काउच के आरोप, जवाब देकर बोलती की थी बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लव सेक्स और धोखा' के इस डायरेक्टर पर लग चुके हैं कास्टिंग काउच के आरोप, जवाब देकर बोलती की थी बंद
Thu, 21 Jun 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
दिबाकर बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अलग विषयों पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक दिबाकर बनर्जी का जन्म 21 जून 1969 को दिल्ली में हुआ था। निर्देशक के साथ-साथ दिबाकर बनर्जी स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने एड वर्ल्ड में काफी नाम कमाया। दिबाकर बनर्जी की खुद की प्रोडक्शन कंपनी 'दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शनंस' भी है।
2 of 8
दिबाकर बनर्जी
दिल्ली से मुंबई पहुंचने के बाद दिबाकर ने कई टीवी शोज शूट किए। यहां उन्होंने फिल्म 'खोसला का घोसला' बनाने की सोची और इसके लिए एक्टर अनुपम खेर से बात की। फिल्म की रिलीज के साथ उन्हें क्रिटिक्स के साथ दर्शकों की भी काफी तारीफें मिलीं। यही नहीं इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। पहली ही फिल्म की सफलता से दिबाकर ने बॉलीवुड के नामचीन निर्देशकों में अपनी पहचान बना ली।
3 of 8
दिबाकर बनर्जी
साल 2008 में दिबाकर ने अपनी दूसरी फिल्म 'ओए लकी-लकी ओए' निर्देशित की थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई साथ ही इस फिल्म ने उन्हें एक और राष्ट्रीय सम्मान दिलाया। दिबाकर की मुख्य फिल्मों में 'लव, सेक्स और धोखा', 'शंघाई' और 'ब्योमकेश बक्शी' है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Dibakar benarji
दिबाकर बनर्जी उस समय चर्चा में आए जब साल 2011 में एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने उन पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। पायल का आरोप था कि दिबाकर ने फिल्म में रोल के बदले उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
5 of 8
पायल रोहतगी
पायल के मुताबिक 'मैंने फिल्म 'शंघाई' में रोल के लिए दिबाकर से बात की। उन्होंने मुझे अपने कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने को कहा। मैं ऑडिशन के लिए गई। मुझे एक ऐसी पत्नी की एक्टिंग करनी थी जिसे अपने पति की मौत की खबर मिली है। मेरा ऑडिशन काफी अच्छा रहा लेकिन ऐसी एक्टिंग करने के बाद मेरा मन कुछ भारी हो रहा था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।