करिश्मा और अभिषेक की सगाई से नाराज थीं जया बच्चन, इस वजह से आई थी दरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसी भी खबर आई थी कि अगस्त में करिश्मा और संदीप सगाई कर सकते हैं लेकिन करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने ऐसी खबरों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं चाहता हूं कि करिश्मा दोबारा शादी कर लें लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं हैं। हमने उनसे इस बारे में बात की है लेकिन वो दोबारा परिवार शुरू नहीं करना चाहती।'
करिश्मा ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी लेकिन वो इस शादी से कभी खुश नहीं रह पाईं। ऐसी चर्चा थी कि संजय कपूर के अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते करिश्मा को खटकते थे। इसकी वजह से घर में ल़ड़ाई-झगड़ा होना आम बात हो गई थी। जल्द ही करिश्मा ने घर छोड़ने का फैसला लिया और संजय से तलाक ले लिया।
करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर एक बात जरूर जानने वाली है कि संजय से शादी से पहले उनकी सगाई अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। ये सगाई साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हुई थी। यही नहीं दोनों के घरों से शादी के कार्ड्स भी बंट गए थे लेकिन अचानक दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया।
खबरों की मानें तो जया नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद उनकी बहू फिल्मों में काम करे। जबकि करिश्मा एक्टिंग छोड़ने को तैयार नहीं थीं इसीलिए दोनों परिवारों के बीच खटास आ गई और ये रिश्ता टूट गया। इसी के बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की। ये संजय की दूसरी शादी थी। वहीं संजय ने अब प्रिया चटवाल से तीसरी शादी भी कर ली है।