पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दुखद घटना के बीच बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद को करारा जवाब देने की अपील की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कश्मीर को डर की नहीं, बल्कि प्यार और पर्यटन की जरूरत है।
Pahalgam Attack: "अगली छुट्टी जो हो वो कश्मीर में ही हो", सुनील शेट्टी ने की लोगों से एकजुट रहने की अपील
Pahalgam Terror Attack: सुनील शेट्टी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंे कहा कि हमें आतंकियों को दिखाना है कि हम उनसे डरते नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2025 समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी अगली छुट्टियां कश्मीर में बिताएं। उन्होंने कहा, "हमें एक नागरिक के तौर पर सिर्फ एक काम करना है। हमें यह तय करना है कि हमारी अगली छुट्टियां सिर्फ और सिर्फ कश्मीर में होंगी। हमें आतंकियों को दिखाना है कि हम डरते नहीं हैं, और सचमुच हमें कोई डर नहीं है।"
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के ससुराल वाले नहीं थे खुश, जब लंदन से सबकुछ छोड़ भारत आए डॉ. नेने
'धड़कन' और 'बॉर्डर' जैसे फिल्मों से मशहूर इस अभिनेता ने अपनी बात को और मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कश्मीर के अधिकारियों से खुद संपर्क किया और कहा, "अगर आपको लगता है कि हमें वहां पर्यटक के तौर पर या कलाकार के तौर पर शूटिंग के लिए या घूमने के लिए आना चाहिए तो हम तैयार हैं।"
सुनील ने देशवासियों से एकता की अपील भी की। उन्होंने कहा, "इस वक्त हमें एकजुट रहना होगा। जो लोग डर और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके जाल में फंसे बिना हमें यह दिखाना है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा रहेगा।" उन्होंने सेना, नेताओं और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी को मिलकर इस चुनौती का सामना करना होगा।
22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए। इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई और सामूहिक जवाब तैयार करने पर विचार किया गया।