सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन आज (11 जनवरी) 48वें दिन भी जारी है। किसान आंदोलन का एक तरफ जहां कई बॉलीवुड सितारे विरोध कर रहे हैं तो वहीं कई सितारे इनके समर्थन में भी अपनी बात रख रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी अपनी बात रखी है।
किसान आंदोलन के समर्थन में उतरीं जान्हवी कपूर लिखा- 'मुझे पूरा विश्वास है कि...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किसान आंदोलन से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया है। जान्हवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'किसान हमारे देश के दिल में हैं। मैं देश के अन्नदाताओं का महत्व समझती हूं और उनकी कद्र करती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकलेगा, जिससे किसानों को लाभ होगा।'

जान्हवी की इंस्टा स्टोरी जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस उस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ जहां जान्हवी का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनके खिलाफ अपनी बात कह रहे हैं। वैसे याद दिला दें कि इंस्टा स्टोरी के अलावा जान्हवी हाल ही में कोरोना वायरस का एक संदेश देने के लिए भी सुर्खियों में थीं।
याद दिला दें कि 9 जनवरी को जान्हवी ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थी। तस्वीरों में जान्हवी सिल्वर कलर के जैकेट में नजर आ रही थीं, साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का कैप भी लगाया हुआ था, जिसपर लिखा था- 'चले जाओ'। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'तुम्हारे लिए एक मैसेज मिला है कोरोना'।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि जान्हवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में जान्हवी के साथ ईशान खट्टर मुख्य किरदार में नजर आए थे। धड़क के बाद जान्हवी फिल्म गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) में नजर आई थीं। फिल्म में एक्ट्रेस ने भारत की पहली महिला पायलट का किरदार निभाया था। इसके अलावा जान्हवी ओटीटी पर 'घोस्ट स्टोरी (Ghost Story)' में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं।
पढ़ें: जान्हवी कपूर ने शुरू की इस नई फिल्म की शूटिंग, दिग्गज तमिल फिल्म कंपनी की हिंदी सिनेमा में एंट्री