फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लॉप फिल्मी करियर के बाद भी लग्जरी लाइफ जीते हैं ये स्टार्स, कुछ तो शादी कर बसा चुके हैं घर

Sat, 30 May 2020 07:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 30 May 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars who lived on the screen for short time but have a luxurious lifestyle
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि मजबूत है, लेकिन इससे उन्हें अपने फ्लॉप करियर को संभालने में मदद नहीं मिली। इन सितारों ने सही समय पर समझदारी दिखाते हुए फिल्मी दुनिया छोड़ अलग बिजनेस में हाथ आजमाया। आज फ्लॉप फिल्मी करियर के बाद भी ये स्टार्स लग्जरी लाइफ जीते और लाइफस्टाइल रखते हैं। ऐसे में बात करेंगे उन पांच बॉलीवुड स्टार्स की जिनका करियर बॉलीवुड में सबसे छोटा रहा।

Bollywood Stars who lived on the screen for short time but have a luxurious lifestyle
सेलिना - फोटो : सोशल मीडिया

सेलिना जेटली

मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद सेलिना ने बॉलीवुड में एंट्री जरूर की लेकिन कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं। 2001 में सेलिना ने मिस इंडिया का ताज जीता था तो मिस यूनिवर्स के फाइनल में भी जगह बनाई थी। फिर 2003 में उन्होंने जानशीन से फिल्मों में कदम रखा। वह 'नो एंट्री', 'गोलमाल', 'टॉम डिक एंड हैरी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हग से शादी कर ली थी। पीटर एम्मार हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर ऑफ मार्केटिंग हैं।

Bollywood Stars who lived on the screen for short time but have a luxurious lifestyle
सलमान खान और पति फरहान के साथ आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया की पहली फिल्म थी 'टारजन द वंडर कार', जो उनके लिए कोई बड़ा वंडर नहीं कर पाई। लेकिन दूसरी फिल्म 'वांटेड' से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आयशा टाकिया बचपन से ही परदे पर दिखती रही हैं। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनके करियर को वो मुकाम हासिल नहीं हो पाया जिसके लिए हर एक्ट्रेस तरसती है। अपनी मासूमियत के लिए मशहूर आयशा टाकिया की शादी फरहान आजमी से हुई है। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी आयशा टाकिया के ससुर हैं। वहीं आयशा के पति फरहान रेस्तरां के कारोबार में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars who lived on the screen for short time but have a luxurious lifestyle
किम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

किम शर्मा

किम शर्मा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिससे उन्हें बॉलीवुड में कोई पहचान मिली हो। हां, लेकिन साल 2000 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' में उन्हें साइड रोल में देखा गया था। बता दें कि फिल्म 'मोहब्बतें' ही उनकी डेब्यू फिल्म थी। किम ने अली पंजाबी के साथ साल 2010 में शादी रचा ली थी।  लेकिन बात कुछ बनी नहीं और फिलहाल वह सिंगल हैं।

विज्ञापन
Bollywood Stars who lived on the screen for short time but have a luxurious lifestyle
Namrata Shirodkar - फोटो : Twitter

नम्रता शिरोडकर

नम्रता शिरोडकर ने साल 1998 में फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। छह साल बाद ही साल 2004 में उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रोक सको तो रोक लो' में एक नरेटर की भूमिका में देखा गया था। नम्रता ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर घर बसा लिया है। नम्रता बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed