श्रीदेवी की अस्थियां हाथ में लेकर बोनी कपूर इस तरह से रोए कि हर कोई भावुक हो गया।
हाथों में श्रीदेवी अस्थियां लेकर बोनी कपूर इस तरह से रोए, देखकर आपकी आंखे भी हाे जाएंगी नम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को वे श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार आए थे। इस दौरान वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की गई।
बोनी कपूर, अभिनेता अनिल कपूर समेत कई परिवारिकजन व पारिवारिक मित्रों ने वैदिक कर्मकांडों के बाद अस्थियां गंगा में विसर्जित की। इस दौरान पति बोनी कपूर व अनिल कपूर भावुक भी हो गए।
वीडियो देखें:
फिल्म निर्माता बोनी कपूर व उनके छोटे भाई अनिल कपूर, बहनोई संदीप मारवाह, भांजे अजय मारवाह व राज्यसभा सांसद अमर सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट उतरने के बाद काफिले के साथ हरकी पैड़ी पहुंचे। जहां उनके तीर्थपुरोहित पं. शिवकुमार पालीवाल की अगुवाई में ब्राह्मणों ने कर्मकांड कराया।
बाद में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। करीब 20 मिनट तक चले कर्मकांड के बाद बोनी व उनका परिवार डाम कोठी पहुंचा।