फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट ने रणबीर संग साझा की 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से अनदेखी तस्वीरें, अयान मुखर्जी भी दिखे साथ

Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra: Alia Bhatt her ‘magical boys’ Ranbir Kapoor and Ayan Mukerji
आलिया भट्ट - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय जैसे सितारे भी नजर आएंगे। वहीं शाहरुख खान इस फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे। पिछले तीन चार साल से बनती रही करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज डेट फाइनल करने पर काम अब भी जारी है। इसी बीच आलिया भट्ट ने फिल्म ब्रह्मास्त्र से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Brahmastra: Alia Bhatt her ‘magical boys’ Ranbir Kapoor and Ayan Mukerji
आलिया भट्ट - फोटो : ट्विटर

आलिया भट्ट ने दो तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी नजर आ रहे हैं। पीछे माता का मंदिर नजर आ रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा है, 'इस सफर में होना एक आशीर्वाद की तरह है, और ये दो मैजिकल लड़के सब कुछ बना देते हैं। ये तो बस शुरुआत है।' 

Brahmastra: Alia Bhatt her ‘magical boys’ Ranbir Kapoor and Ayan Mukerji
- फोटो : ट्विटर

मामूम हो कि यह पहला मौका होगा जब बड़े पर्दे पर रणबीर और आलिया साथ नजर आएंगे। बताया जाता है कि फिल्म के दौरान ही एक दूसरे के काफी करीब आए हैं और अब दोनों का रिलेशन किसी से छिपा नहीं है। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्रह्मास्त्र की रिलीज़ के बाद इनकी शादी की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra: Alia Bhatt her ‘magical boys’ Ranbir Kapoor and Ayan Mukerji
Brahmastra

इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। यह फिल्म विज्ञान पर आधारित फिक्शन फिल्म है। 

विज्ञापन
Brahmastra: Alia Bhatt her ‘magical boys’ Ranbir Kapoor and Ayan Mukerji
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट क बात करें तो वह ब्रह्मास्त्र के अलावा आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर लवरंजन की अनटाइटल फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed