{"_id":"6040fb1c8ebc3e76a36eb0b7","slug":"mamta-kulkarni-approaches-bombay-high-court-to-quash-fir-registered-five-years-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर उछला पांच साल पुराना ड्रग्स बरामदगी का केस, इस हीरोइन ने की मुकदमा रद्द करने की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर उछला पांच साल पुराना ड्रग्स बरामदगी का केस, इस हीरोइन ने की मुकदमा रद्द करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ममता कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के भीतर नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर लंबी चली जांच के ठंडी पड़ते ही महाराष्ट्र का ही एक पांच साल पुराना मामला उभरकर सामने आ गया है। अपने समय की विवादास्पद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन विकी गोस्वामी के साथ सह अभियुक्त हैं। ममता ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट से इस आपराधिक मामले को समाप्त किए जाने की मांग की है।
2 of 5
ममता कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
कीनिया में रह रहीं ममता कुलकर्णी ने अपने वकील के माध्यम से बॉम्बे हाईकोर्ट में जो याचिका दाखिल की है, उसमें महाराष्ट्र पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हए हैं। नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत दर्ज इस मामले का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने तब मेथाफेटामाइन नामक उस दवा के अंतर्राष्ट्रीय रैकेट के पर्दाफाश का दावा किया था जिसे आमतौर पर पार्टियों में अनजान लड़कियों को शराब में मिलाकर पिला दिया जाता है। नशे की हालत में बाद में ऐसी पार्टियों में लड़कियों के साथ दुर्व्यहार और व्यभिचार के तमाम मामले सामने आ चुके हैं।
3 of 5
ममता कुलकर्णी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी याचिका में ममता कुलकर्णी का दावा है कि उसके विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट में उसका नाम जबरन सिर्फ इसलिए शामिल कर लिया गया है क्योंकि विकी गोस्वामी के साथ उसके रिश्ते रहे हैं। पुलिस की चार्जशीट का हवाला देते हुए याचिका मे कहा गया है कि पुलिस की तफ्तीश भी उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत न होने की बात कहती है। ये मामला महाराष्ट्र में मुंबई के पास ठाणे की पुलिस ने साल 2016 में दर्ज किया था।
पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 12, 2016 को शाम करीब साढ़े चार बजे दो सफेद कारों को चेकिंग के दौरान रोका गया तो उसमें से एफेड्रिन पाउडर की भारी मात्रा बरामद हुई। कार चालकों मयूर और सागर को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में पता चला कि लाखों के इस केमिकल को देश के बाहर ले जाकर इससे महंगी नशीली दवा बनाई जानी थी। इस मामले में पुलिस ने तब 10 लोगों को गिरफ्तार किया था और सात लोगों को वांछित अभियुक्त बनाया था, इनमें से एक ममता कुलकर्णी है।
ममता कुलकर्णी ने हिंदी सिनेमा की सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण अर्जुन’ समेत कई बड़े बजट की फिल्मों में काम किया है। अपने अभिनय के करियर के दौरान उसे एक बिंदास अभिनेत्री ने रूप में जाना जाता था। ममता ने एक फिल्म पत्रिका के कवर के लिए टॉपलेस फोटो शूट भी कराया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।