{"_id":"5bebac64bdec2269b5183ea2","slug":"chandigarh-actress-rakhi-sawant-first-photos-after-fight-with-lady-wrestler","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला पहलवान से पटखनी खाने के बाद कैसी हो गई राखी सावंत की हालत, तस्वीरें आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महिला पहलवान से पटखनी खाने के बाद कैसी हो गई राखी सावंत की हालत, तस्वीरें आई सामने
Wed, 14 Nov 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिंग में महिला पहलवान से जोरदार पटखनी खाने के बाद एक्ट्रेस राखी सावंत की हालत कैसी हो गई, तस्वीरें सामने आई हैं। आप भी देख लीजिए...
2 of 5
राखी सावंत
पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में द ग्रेट खली ने सीडब्ल्यूई का आयोजन किया। इसमें दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए राखी सावंत और अर्शी खान को बुलाया गया।जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, अमेरिकी महिला पहलवान रोबेल ने चैलेंज किया, किसी में हिम्मत हैं तो उनसे आकर मुकाबला करे। जब कोई आगे नहीं आया, तो राखी ने उनका चैलेंज स्वीकार कर लिया।
3 of 5
राखी सावंत
राखी रिंग में आ गई, और जैसे ही वे आईं पहलवान ने उन्हें उठा लिया और पटखनी दे दी। यह देखकर दर्शक उत्साहित हो गए। तालियां और सीटियां बजने लगीं, लेकिन राखी सावंत की हालत खराब हो गई। राखी सावंत करीब 8 मिनट तक उसी हालत में पड़ी रहीं। रेफरी ने आकर उठने को कहा तो वे उठ न सकीं। क्योंकि उनकी कमर में चोट लगी थी। फिर सिक्योरिटी गार्ड की मदद से उन्हें उठाया गया, लेकिन वे दो कदम न चल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
राखी को कमर में चोट लगी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद राखी मीडिया से रूबरू हुईं। राखी ने पत्रकारों से बात की और एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया। व्हील चेयर पर बैठे-बैठे पत्रकारों से बातचीत करते हुए वह फूट-फूट कर रो पड़ीं। उसने कहा कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, यदि वह मर गईं तो भी लोगों को यही लगेगा।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
होटल के बेड पर आराम करते हुए राखी सावंत फूट-फूट कर रो रही थीं और पास बैठे रेसलर ग्रेट खली से बोल रही थीं कि ‘खली भाई मेरी पिटाई का बदला लो, तुम्हारे पास जो भी महिला रेसलर हैं उसको विदेशी महिला पहलवान के मुकाबले में उतारो और उसकी पिटाई करो। राखी ने कहा कि मुझे विदेशी महिला से तो डर लगने लगा है। मुझे अपनी मम्मी के पास जाना है, अब मैं यहां नहीं रहूंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।