{"_id":"5c075653bdec22418c7a84b5","slug":"chandigarh-comedy-king-kapil-sharma-love-story-with-ginni-chatrath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिन्नी के पिता ने कपिल शर्मा को किया था रिजेक्ट, कॉमेडियन ने खोला एक बड़ा राज...रोमांटिक लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गिन्नी के पिता ने कपिल शर्मा को किया था रिजेक्ट, कॉमेडियन ने खोला एक बड़ा राज...रोमांटिक लव स्टोरी
Thu, 06 Dec 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आप जानते हैं कि गिन्नी के पापा ने एक बार कपिल शर्मा को रिजेक्ट कर दिया था, फिर भी दोनों की शादी हो रही है। पढ़ें कॉमेडियन की रोमांटिक लव स्टोरी और जानिए दोनों के रिश्ते का वो राज, शायद ही जिसे कोई जानता हो।
2 of 7
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ
कपिल शर्मा अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं। अब हम आपको बता रहे हैं, सभी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने वाले कॉमेडी किंग की रोमांटिक लाइफ के बारे में। कपिल और गिन्नी दोनों एक दूसरे को 13 साल से जानते हैं। उनकी मुलाकात एक ऑडिशन के समय हुई थी, वहीं गिन्नी एक बार कपिल शर्मा को ठुकरा भी चुकी है यानी कपिल एक बार रिजेक्ट हो चुके हैं।
3 of 7
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ
कपिल शर्मा ने खुद इसका राज खोला और बताया कि गिन्नी साल 2005 में आईपीजे कॉलेज में एक ऑडिशन देने आई थी। यहां पर उन्होंने गिन्नी को देखा था और मुलाकात भी हुई थी। उस समय कपिल प्ले डायरेक्ट किया करते थे। गिन्नी 19 साल की थी और कपिल 24 साल के। कपिल बताते हैं कि उस समय हमारी रोज मुलाकात होने लगी थी। गिन्नी कई बार उनके लिए घर से खाना भी लेकर आया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ
कपिल ने बताया कि उन्हीं दिनों एक दोस्त से पता चला कि गिन्नी मुझे पसंद करती है। इस बात ने मेरे दिल दिमाग में खलबली मचा दी थी। कुछ और करने की बजाय मैंने खुद गिन्नी से पूछ लिया कि क्या वह मुझे पसंद करती है तो गिन्नी ने हां में जवाब दिया। इस तरह हमारा रिश्ता शुरू हुआ, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब हम दोनों की दोस्ती और रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया था।
विज्ञापन
5 of 7
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ
कपिल ने बताया कि करियर की दिशा में आगे बढ़ने के लिए वे मुंबई आ गए। यहां उन्होंने कई ऑडिशन दिए, लेकिन वे रिजेक्ट हो गए। एक दिन उन्होंने गिन्नी को फोन करके कहा कि वह अब उनसे कभी संपर्क न करे। क्योंकि इस दोस्ती और रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आर्थिक स्थिति के मामले में गिन्नी के परिवार वाले उस समय मुझसे कहीं ज्यादा अच्छे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।