देश विदेश में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के इलाकों में छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। छठ पूजा की तैयारी महीने भर से ही शुरू हो जाती है। वहीं चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की महिमा का गुणगान जितना किया जाए कम है। छठ में गीतों का भी बहुत महत्व होता है। सालों से शारदा सिन्हा की आवाज में इन गीतों को दुनिया भर में सुना जा रहा है लेकिन इस पर्व के दौरान घरों में छठी मइया के गीत भी गाए जाते हैं और लगभग भोजपुरी के सभी गायक छठ पर्व के दौरान गाने बनाते हैं जो खूब सुने भी जाते हैं।
छठ पर्व से पहले ही वायरल होने लगे ये गीत, अनुराधा-पवन सिंह की आवाज बना लेगी मुरीद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Oct 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन