लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू होने पर नई गाइडलाइंस के मुताबिक अमिताभ बच्चन काम पर लौटेंगे कि नहीं, यह बता पाना तो मुश्किल है लेकिन बच्चन परिवार की बहू अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी अगली फिल्म में खलनायिका की भूमिका निभाने के लिए कमर जरूर कस ली है। भारतीय सिनेमा के जाने- माने निर्माता निर्देशक मणिरत्नम ने अपनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' की शूटिंग फिर से करने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले महीने अमिताभ बच्चन की एक फिल्म गुलाबो सिताबो भी रिलीज हो रही है।
लॉकडाउन के बाद का सिनेमा: बड़े बच्चन और बहू बच्चन ने शुरू की ये तैयारियां, छोटे बच्चन खेल रहे लूडो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े बच्चन कोरोना से बचाव के सरकारी, गैर सरकारी विज्ञापन शूट कर रहे हैं। अपनी अगली फिल्म के प्रचार की तैयारी कर रहे हैं। जो फिल्में थिएटर की बजाय सीधे ओटीटी पर जा रही हैं, उनके सौदों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उधर मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म के तीसरे शेड्यूल पर काम शुरू होने की सूचना भी जलसा तक पहुंच चुकी है। वह 10 साल बाद ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ इस फिल्म में काम कर रहे हैं।
ट्रेड सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि जुलाई से फिल्मों की शूटिंग शुरू होने की बातचीत शुरू होते ही मणिरत्नम और उनकी टीम अपने इस फिल्म के काम में दोबारा लग गए हैं। वह 2021 में रिलीज होने वाली इस फिल्म को अपने तय समय पर ही सिनेमाघरों में पहुंचाना चाहते हैं। फिल्म में विक्रम, ऐश्वर्या राय और कार्ति जैसे कई बेहतरीन कलाकार साथ काम कर रहे हैं। मणिरत्नम का इरादा है कि फिल्म को जल्दी-जल्दी पूरा कर लिया जाए। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शुरुआत विक्रम और ऐश्वर्या राय के साथ पुडुचेरी में हो जाएगी। ये फिल्म 10वीं और 11वीं शताब्दी के चोल वंश के राजाओं में से एक अरुलमोझीवर्मन की कहानी बताती है जिसमें ऐश्वर्या फिल्म की खलनायिका नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं।
उधर, देश में फैले कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए फिल्मों की शूटिंग की गाइडलाइंस भी बन रही है। लॉकडाउन के नियमों के मुताबिक 65 साल से ऊपर के लोगों को घर से निकलने की मनाही है। शूटिंग के दौरान भी ये नियम लागू हुआ तो यह कहना मुश्किल है कि अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे या नहीं।
अमिताभ बच्चन की इस साल चार हिंदी फिल्में रिलीज होने वाली थीं जिसमें से 'गुलाबो सिताबो' ने तो ओटीटी का रास्ता पकड़ लिया है। अब बाकी बची फिल्मों में से झुंड और चेहरे का थिएटर में रिलीज हो पाना मुश्किल है। बाकी बची ब्रह्मास्त्र की रिलीज 2021 तक के लिए टल चुकी है। वहीं अभिषेक बच्चन की फिल्म 'लूडो' भी ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा उनकी दो और फिल्मों 'द बिग बुल' और 'बॉब बिस्वास' पर काम जारी है।
धर्मेंद्र भी झेल चुके हैं टिड्डियों के झुंड का हमला, वीडियो साझा कर बताई पूरी बात