फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र भी झेल चुके हैं टिड्डियों के झुंड का हमला, वीडियो साझा कर खुद बताई पूरी बात

Thu, 28 May 2020 05:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 28 May 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra Shared video of Locust Attack in India Latest Update said he faced during school days
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के अलावा देश में इन दिनों टिड्डियों के झुंड ने भी आफत मचा रखी है। खासकर किसानों को इसका सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर कई बार खेती करते हुए देखे गए हैं। ऐसे में उन्होंने भी टिड्डियों के झुंड की इस समस्या से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है।

Dharmendra Shared video of Locust Attack in India Latest Update said he faced during school days
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें टिड्डियों का झुंड घर की छत पर दिख रहा है। धर्मेंद्र ने लिखा, 'सतर्क रहें, हम भी इससे जूझ चुके हैं, जब मैं 10वीं कक्षा में पढ़ता था। इन्हें मारने के लिए सभी स्टूडेंट्स को बुलाया गया था। कृपया सावधान रहिए।'

Dharmendra Shared video of Locust Attack in India Latest Update said he faced during school days
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र जमीन से जुड़े हुए अभिनेता माने जाते हैं। उनके फार्महाउस पर तमाम तरह की सब्जियों से लेकर फल उगते हैं। साथ ही उन्होंने कई गायें भी पाल रखी हैं। अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र अक्सर फार्महाउस के वीडियो साझा करते रहते हैं। ऐसे में वो इन टिड्डियों की समस्या को बखूबी समझ सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra Shared video of Locust Attack in India Latest Update said he faced during school days
टिड्डियों का फसलों पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि टिड्डियों का यह झुंड देश के कई राज्यों में बड़ी समस्या बन चुका है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के किसान इससे परेशान हैं। एक ओर कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है तो दूसरी ओर इन टिड्डियों के झुंड से किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। 

विज्ञापन
Dharmendra Shared video of Locust Attack in India Latest Update said he faced during school days
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि हाल ही में एक वीडियो साझा कर धर्मेंद्र ने बताया था कि लॉकडाउन से एक दिन पहले ही वो अपने फार्महाउस पर आए थे। उसके बाद वो यहीं पर फल और सब्जियां उगाने में व्यस्त हो गए। धर्मेंद ने फार्म पर उगी सब्जियों के साथ वीडियो भी पोस्ट किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Small scale with passion , takes you to big scale with blessings 🙏🙏🙏🙏🙏. Take care 👋love ❤️you all. #lockdownlife #lockdown #lockdown2020

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed