सब्सक्राइब करें

तंज: राज कुंद्रा के बहाने कॉमेडियन सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी पर साधा निशाना, कहा-ऐसे लोगों से नफरत है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 26 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
comedian sunil pal slams manoj bajpayee for family man 2 raj kundra adult film case know details
सुनील पाल, मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram

मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ और इसका दूसरा पार्ट हर किसी को पसंद आया। सभी ने इस सीरीज की जमकर तारीफ की। उनके किरदार श्रीकांत को लोगों ने खूब सराहा। लेकिन एक कलाकार ऐसा है जिसे न तो उनका ये किरदार पसंद आया और न ही ये वेब सीरीज। ये कलाकार कोई और नहीं बल्कि हैं कॉमेडियन सुनील पाल। सुनील पाल की कॉमेडी ने लाखों लोगों का दिल जीता लेकिन अब वो मनोज बाजपेयी को लेकर ऐसी बात कह गए जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।



लोग सेंसरशिप न होने का उठा रहे हैं फायदा

ये तो आप सब जानते हैं कि इन दिनों राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में पुलिस हिरासत में हैं। ऐसे में मीडिया बातचीत के दौरान जवाब सुनील पाल से राज कुंद्रा मामले में प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होने राज कुंद्रा पर बातचीत करते हुए मनोज बाजपेयी पर निशाना साध ‘वेब सीरीज हो या दूसरी जगह, बड़े लोग वहां सेंसरशिप ना होने का पूरा फायदा उठा रहे हैं। इन दिनों जो वेब सीरीजें बन रही हैं, उन्हें घर पर नहीं देखा जा सकता है।'

Trending Videos
comedian sunil pal slams manoj bajpayee for family man 2 raj kundra adult film case know details
सुनील पाल, मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram

मनोज बाजपेयी जैसे सितारों से नफरत करता हूं

कॉमेडियन सुनील पाल ने बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी पर निशाना साधते हुए उन्हें गिरा हुआ इंसान तक कह दिया। सुनील पाल ने कहा, ‘मैं ये साफ-साफ बताना चाहता हूं कि मैं मनोज बाजपेयी जैसे कुछ तीन-चार लोगों से नफरत करता हूं। भले ही वो कितने भी  बड़े अभिनेता हों, लेकिन मैंने उनसे अधिक बद्तमीज और गिरा हुआ इंसान नहीं देखा है।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
comedian sunil pal slams manoj bajpayee for family man 2 raj kundra adult film case know details
सुनील पाल, मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram

पारिवारिक दर्शकों के लिए क्या कर रहे हैं?

सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी जैसे कई सितारों से जवाब मांगते हुए ये भी पूछा कि आप पारिवारिक दर्शकों के लिए क्या कर रहे हैं? आप ऐसी वेब सीरीज बना रहे हैं जहां आपकी पत्नी का दूसरे से चक्कर है और आपका किसी और के साथ चक्कर है। आपकी बेटी अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात कर रही है और आपका बेटा अपनी उम्र से अधिक बड़े व्यक्ति जैसा व्यवहार कर रहा है। ये कैसा परिवार है?

comedian sunil pal slams manoj bajpayee for family man 2 raj kundra adult film case know details
सुनील पाल - फोटो : Instagram

पंकज त्रिपाठी पर भी सुनील पाल ने उठाए सवाल

सुनील पाल ने मनोज बाजपेयी के अलावा अली फजल, पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर भी सवाल उठाए और उन्हें असभ्य बताया। सुनील पाल ने उन पर तंज कसते हुए कहा ने, 'फिर एक शो मिर्जापुर है जिसे असभ्य लोगों ने बनाया है। मुझे उनसे बहुत नफरत है। ये सब बैन होना चाहिए क्योंकि यह भी पॉर्न है। पॉर्न सिर्फ वह नहीं जो हम देखते हैं बल्कि पॉर्न वाले विचार भी होते हैं।'

विज्ञापन
comedian sunil pal slams manoj bajpayee for family man 2 raj kundra adult film case know details
सुनील पाल, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

राज कुंद्रा मामले पर दी ये प्रतिक्रिया

राज कुंद्रा का मामला पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं। इस मामले पर हर किसी की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। सुनील पाल ने राज कुंद्रा पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, ‘जो हुआ, वह होना था और यह जरूरी था’। बता दें कि राज कुंद्रा इस वक्त अशलील फिल्म बनाने के आरोप में पुलिस हिरासत में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed