बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बीते दिनों कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद से उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रही हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से कनिका कपूर के कोविड- 19 के अब तक चार टेस्ट हो चुके हैं। वह चारों ही टेस्ट में कोविड- 19 से सक्रंमित पाई गई है्ं। इस बीच कनिका ने अपनी तबीयत के बारे में फैंस को बताया है।
कोरोना वायरस संक्रमित कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, सिंगर को सता रही बच्चों और परिवार की याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनिका कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक विचार (quote) साझा किया। इस विचार में लिखा है कि, 'जिंदगी हमें समय का अच्छा उपयोग करना सिखाती है, जबकि समय हमें जिंदगी का मूल्य सिखाता है। इस विचार को साझा करते हुए कनिका कपूर ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। अपने कैप्शन में उन्होंने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में बताया है। साथ ही अपने परिवार के लिए भी बेहद खास बात लिखी।
कनिका कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को ढेर सारा प्यार, आप सभी लोग सुरक्षित रहें। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं अब आईसीयू में नहीं हूं। मैं अब ठीक हूं, मुझे उम्मीद है कि मेरा अगला टेस्ट निगेटिव आएगा। अपने बच्चों और परिवार के लिए घर जाने का इंतजार कर रही हूं, उन सबको याद कर रही हूं।' सोशल मीडिया पर कनिका कपूर की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। कनिका कपूर के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on
गौरतलब है कि पहली बार कनिका ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था। जिस समय वह इस वायरस से संक्रमित पाई गईं उस समय वह लखनऊ में मौजूद थीं। हालांकि कनिका कपूर ने अपनी इस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया है। कोरोना वायरस होने से पहले कनिका कपूर लंदन से लौटी थीं। इसके बाद उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया। इन कार्यक्रमों में वह 200 से ज्यादा लोगों से भी मिलीं।
कनिका कपूर लखनऊ के एक होटल में आयोजित हुई एक पार्टी में भी पहुंची थीं। इस पार्टी में देश की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद थीं। जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं एसजीपीजीआई के डॉक्टरों का कहना है कि उनकी लगातार देखरेख हो रही है और जब तक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती उन्हें भर्ती रखा जाएगा।
पढ़ें: पति के साथ 100 किलोमीटर पैदल चली गर्भवती महिला को देख भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, पलायन कर रहे मजदूरों के लिए जताया दुख