{"_id":"5a30d8db4f1c1ba7678c1434","slug":"court-rejects-bail-plea-of-actress-zaira-wasims-alleged-molester-wife-breaks-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस जायरा वसीम से छेड़छाड़ के आरोपी के लिए बुरी खबर, समर्थन में खड़ी WIFE का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस जायरा वसीम से छेड़छाड़ के आरोपी के लिए बुरी खबर, समर्थन में खड़ी WIFE का रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 13 Dec 2017 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार शख्स की पत्नी दिव्या सचदेवा इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कोर्ट ने आरोपी विकास सचदेवा की जमानत की याचिका रद्द कर दी। आरोपी विकास सचदेवा फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं, अब इस मामले में पहली सुनवाई 13 दिसंबर को होनी है।
2 of 5
कोर्ट से जमानत याचिका ठुकराए जाने के बाद एक अंग्रेजी वेबसाइट ने आरोपी विकास के परिवार का रिएक्शन जानने की कोशिश की। आरोपी के एक करीबी दोस्त ने बताया कि पूरा सचदेवा परिवार इस घटना के बाद से टूट गया है। विकास की पत्नी दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में हुई एक मौत के बाद इस दूसरे झटके के बाद छोटे बच्चे बार-बार अपने पापा को याद करते हैं। महज पब्लिसिटी स्टंट के लिए झूठे आरोपों में विकास को फंसाया गया है, परिवार वकीलों से संपर्क साध रहा है।
3 of 5
इस मामले में दिव्या सचदेवा ने अपने पति को बेकसूर बताते हुए जायरा के सामने कुछ सवाल भी खड़े किए थे। मसलन, अगर जायरा के साथ छेड़छाड़ हो रही थी तो उन्होंने उस वक्त फ्लाइट में या बाद में एयरपोर्ट में इसकी शिकायत क्यों नहीं की। जायरा को इंस्टाग्राम पर आने के लिए 2 घंटे क्यों लग गए? साथ ही दिव्या ने जायरा पर पब्लिसिटी स्टंट के लिए उनके पति को बलि का बकरा बनाए जाने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिव्या ने अपने पति के समर्थन में कहा था. 'कि उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान शख्स की मौत हुई थी, जहां वो गए थे। सचदेवा की पत्नी ने कहा कि मेरे पति पिछले 24 घंटों से सोये नहीं थे। उन्होंने क्रू से कहा था कि उन्हें परेशान न करें क्योंकि वह सोना चाहते हैं। उन्होंने सोते समय अपने पैर ऊपर कर लिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम ने विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में उनके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रो-रोकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो से अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने जायरा के नाबालिग होने के कारण आरोपी विकास सचदेवा को गिरफ्तार कर छेड़खानी और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।