फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देव आनंद की दीवानी थी यह दिग्गज अदाकारा, रिश्ते में संजय दत्त की लगती हैं बहन

Tue, 16 Mar 2021 09:00 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 16 Mar 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
DEV ANAND actress Zaheeda Hussain Is Sanjay Dutt’s Cousin sister
जाहिदा हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

50-60 के दशक के दिग्गज अभिनेताओं में से एक देव आनंद का बोलने का अंदाज सबसे निराला था। उस समय देव साहब इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में थे जिनके लिए अभिनेत्रियां भी उनकी दीवानी थीं। देव साहब को चाहने वाली अदाकाराओं की लिस्ट काफी लंबी है। वहीं, अदाकारा जाहिदा हुसैन भी देव साहब को पसंद करती थीं। 

DEV ANAND actress Zaheeda Hussain Is Sanjay Dutt’s Cousin sister
जाहिदा हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

जाहिदा के पिता अख्तर हुसैन नरगिस के भाई थे। इस तरह देखा जाए तो वो संजय दत्त की कजिन बहन लगती हैं। नरगिस की मां जद्दनबाई ने तीन शादियां की थीं। जद्दनबाई ने पहली शादी नरोत्तम दास खत्री से की थी जिन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम बच्ची बाबू रखा था।



 
DEV ANAND actress Zaheeda Hussain Is Sanjay Dutt’s Cousin sister
जाहिदा हुसैन, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

उनके बेटे अख्तर हुसैन थे। इन्हीं अख्तर हुसैन की बेटी जाहिदा हुईं और जद्दनबाई की दूसरी शादी उस्ताद राशिद मीर खान से हुई। वहीं, उन्होंने तीसरी शादी मोहन बाबू से की। मोहन बाबू ने भी इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। जद्दनबाई की तीसरी शादी से बेटी नरगिस थीं। जाहिदा हुसैन की पहली मुख्य फिल्म साल 1968 में आई 'अनोखी रात' थी। इसके बाद जाहिदा ने साल 1970 में रिलीज हुई 'प्रेम पुजारी' की।

विज्ञापन
विज्ञापन
DEV ANAND actress Zaheeda Hussain Is Sanjay Dutt’s Cousin sister
जाहिदा हुसैन, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

देव आनंद के साथ आईं जाहिदा की ये फिल्म सुपरहिट रही।  इसके बाद  साल 1971 में जाहिदा की एक और फिल्म 'गैम्बलर' रिलीज हुई। इसमें भी देव आनंद मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में उन पर फिल्माया गया गाना 'चूड़ी नहीं है ये मेरा दिल है' काफी मशहूर हुआ था। खबरों की मानें तो साल 1972 में देव आनंद ने फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' के लिए जाहिदा को उनकी बहन का रोल ऑफर किया था लेकिन जाहिदा ने ये रोल करने से मना कर दिया। वो पर्दे पर देव आनंद की बहन का किरदार नहीं करना चाहती थीं। बाद में ये रोल अभिनेत्री जीनत अमान ने निभाया। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।



 
विज्ञापन
DEV ANAND actress Zaheeda Hussain Is Sanjay Dutt’s Cousin sister
बच्चों के साथ जाहिदा हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन वह अपने करियर में तीन फिल्में करने के बाद फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं। उन्होंने बिजनेसमैन केसरी नंदन सहाय से शादी कर ली और फिल्मों को अलविदा कह दिया। जाहिदा के दो बेटे हुए जिनमें से एक बेटे निलेश सहाय हैं जो बड़े पर्दे पर दिख चुके हैं। निलेश ने साल 2011 में रिलीज हुई गणेश आचार्य की फिल्म 'एंजेल' से डेब्यू किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed