फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

82 साल की उम्र में धर्मेन्द्र को मिला एक और सम्मान, राजकुमार हिरानी दे रहे हैं साथ

Mon, 16 Apr 2018 01:18 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
‪‪Dharmendra to be felicitated with Raj Kapoor‬ Filmfare Lifetime Achievement Award‬
Dharmendra
बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। धर्मेन्द्र को 'राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के कल्चर मिनिस्टर विनोद तावड़े ने इस अवॉर्ड का ऐलान किया। इस अवॉर्ड के साथ ही धर्मेन्द्र को 5 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। 
‪‪Dharmendra to be felicitated with Raj Kapoor‬ Filmfare Lifetime Achievement Award‬
Dharmendra
यह अवॉर्ड महाराष्ट्र स्टेट मराठी फिल्म फेस्टिवल में दिए जाएगें। धर्मेन्द्र के अलावा राजकुमार हिरानी को सम्मानित किया जाएगा। राजकुमार हिरानी को 'राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड' के लिए चुना गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के इन दो दिग्गजों को कैश भी दिया जाएगा।

 
‪‪Dharmendra to be felicitated with Raj Kapoor‬ Filmfare Lifetime Achievement Award‬
Vinod
जानकारी के मुताबिक धर्मेन्द्र को 5 लाख रुपए और राजकुमार हिरानी को 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस अवॉर्ड की जानकारी देते हुए विनोद तावड़े ने ट्वीट किया - 'आप सभी को इस बात की जानकारी देते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। धर्मेन्द्र को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और राजकुमार हिरानी को स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
‪‪Dharmendra to be felicitated with Raj Kapoor‬ Filmfare Lifetime Achievement Award‬
Mrinal
धर्मेंन्द्र और राजकुमार हिरानी के अलावा कुछ और एक्टर्स को भी सम्मानित किया जाएगा। ट्वीट के मुताबिक मराठी एक्टर विजय चव्हाण को वी शांताराम लाइफ टाइम अवॉर्ड के लिए चुना गया है। जबकि एक्टर-डायरेक्टर मृणाल कुलकर्णी को वी शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
 

 
विज्ञापन
‪‪Dharmendra to be felicitated with Raj Kapoor‬ Filmfare Lifetime Achievement Award‬
Dharmendra
वेटरन एक्टर धर्मेन्द्र ने करीब 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। धर्मेन्द्र की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रहीं जिसमें शोले, बंदिनी, ममता, अनुपमा, सीता और गीता,चुपके-चुपके और यादों की बारात शामिल हैं। वहीं राज कुमार हिरानी की बात करें तो कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इन फिल्मों में मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 ईडियट्स और पीके शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed