{"_id":"5b8a62df42c79246353bc6ae","slug":"divya-rana-fame-of-ram-teri-ganga-maili-now-lives-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'राम तेरी गंगा मैली' से स्टार बनी थी ये हीरोइन,शादी के बाद बदलना पड़ा नाम और अब ऐसे गुजार रही जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'राम तेरी गंगा मैली' से स्टार बनी थी ये हीरोइन,शादी के बाद बदलना पड़ा नाम और अब ऐसे गुजार रही जिंदगी
Mon, 03 Sep 2018 09:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
दिव्या राणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर सोमवार अमर उजाला आपको बॉलीवुड की एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताता है जो कभी बुलंदियों को छुआ करते थे । फिर उन सितारों की चमक धीरे-धीरे कम होती गई । इतनी कम कि वो बॉलीवुड के आसमान में गुम हो गए । इसी कड़ी में आज का नाम है दिव्या राणा । नाम से शायद आप पहचान ना पाएं लेकिन तस्वीर ने सबकुछ याद दिला दिया होगा ।
2 of 7
दिव्या राणा
ये वही दिव्या राणा हैं जो राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में सेकेंड लीड थीं । फिल्म में राजीव कपूर और मंदाकिनी ने लीड रोल किया था । पहली बार दिव्या को इसी फिल्म के जरिए पहचान मिली थी । लेकिन मंदाकिनी के बोल्ड अवतार के आगे दिव्या का जादू कुछ खास चल नहीं पाया था ।
3 of 7
'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर और मंदाकिनी
फिल्म जब हिट हुई तो सारा क्रेडिट मंदाकिनी ले गईं। यह राजीव और दिव्या की साथ में दूसरी फिल्म थी । दिव्या की पहली फिल्म 'एक जान हैं हम' थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म तो खैर चली ही नहीं, राजीव कपूर और दिव्या राणा को भी लोगों ने पसंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दिव्या राणा
इसके बाद राजीव के पिता राज कपूर ने दोनों को लेकर 'राम तेरी गंगा मैली' बनाई । लेकिन दिव्या की किस्मत ना जाने कहां सोई हुई थी। ताज्जुब की बात है कि 'राम तेरी गंगा मैली' जबरदस्त हिट रही लेकिन दिव्या के करियर को कोई फायदा नहीं पहुंचा पाई। दिव्या जैसे-तैसे बॉलीवुड में आगे बढ़ती रहीं।
विज्ञापन
5 of 7
दिव्या राणा
उन्होंने 'वतन के रखवाले', 'एक ही मकसद', 'आसमां' और 'मां कसम' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर वही बदकिस्मती। इतनी फिल्मों के बाद भी दिव्या राणा लोगों की नजरों में नहीं आईं और जिस सफलता और शोहरत का सपना लेकर वो फिल्मों में आईं थी वो उनसे दूर ही रहीं।इसके बाद दिव्या राणा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।