फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रीम गर्ल के बाद एकता कपूर ने किया इस फिल्म का एलान, दिशा पटानी को मिला करियर का सबसे दमदार रोल

Wed, 09 Oct 2019 03:50 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 09 Oct 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Ekta kapoor Confirms Dream Girl director Raaj has written another comedy with Disha Patani
एकता कपूर और दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ड्रीम गर्ल की धमाकेदार कामयाबी के बाद कंटेंट क्वीन एकता कपूर ने अपनी अगली फिल्म के लिए दिशा पटानी को साइन कर लिया है। इस फिल्म में दिशा  एक छोटे शहर की पंजाबी लड़की का किरदार निभाती हुए नज़र आएंगी। यह पहली बार होगा जब एकता कपूर और दिशा पटानी एक साथ काम कर रहे है। फिल्म की कहानी ड्रीमगर्ल के निर्देशक राज शांडिल्य ने लिखी है और इसे निर्देशित करेंगी आशिमा छिब्बर।

Ekta kapoor Confirms Dream Girl director Raaj has written another comedy with Disha Patani
disha patani - फोटो : instagram

फिल्म के बारे में अभी एकता ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं हैं और फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट को भी अभी परदे के पीछे ही रखा गया है। फ़िल्म में दिशा पटानी एक छोटे शहर से पंजाबी किरदार निभाती हुई नजर आएंगी और बताया जा रहा है कि वह फिल्म में टाइटल रोल करती दिखेंगी। दिशा पटानी के करियर की ये पहली सोलो लीड फिल्म होगी और इसके चलते वह काफी खुश हैं।

Ekta kapoor Confirms Dream Girl director Raaj has written another comedy with Disha Patani
Ekta Kapoor house inside pictures - फोटो : Instagram

ड्रीम गर्ल के बाद अपनी अगली फिल्म के लिए एकता ने एक अतरंगी कहानी चुनी है। इस कहानी में दिशा के लीड रोल के बारे में एकता कपूर कहती हैं,"दिशा का युवाओं के साथ एक मजबूत जुड़ाव है, साथ ही इस किरदार के लिए मैं किसी ओर के बारे में नहीं सोच सकती। ये ऐसा किरदार है जिसमें चरित्रों का विरोधाभास है। एक तरफ तो ये लड़की बिल्कुल वाइल्ड हो जाती है तो दूसरी तरफ  मासूम और क्रेजी भी है। इस समझदारी भरे किरदार कोदिशा का अंदाज़ एक अलग स्तर तक ले जाता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta kapoor Confirms Dream Girl director Raaj has written another comedy with Disha Patani
ekta kapoor - फोटो : instagram

एकता कपूर लगातार ऐसी कहानियों का समर्थन करती रही है जिनमें महिलाएं मुख्य आधार हैं। लेकिनवह अपनी फिल्मों को महिला केंद्रित विषयों के रूप में लेबल करना पसंद नहीं करतीं। एकता कहती हैं, "यदि हम एक नियमित फिल्म को पुरुष-केंद्रित नहीं कहते हैं, हम उन सभी फिल्मों को अलग नज़रिये से क्यों देखते है जिनमें महिलाएं मुख्य आधार है।”

विज्ञापन
Ekta kapoor Confirms Dream Girl director Raaj has written another comedy with Disha Patani
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

दिशा पटानी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'एम.एस.धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी' के साथ अपनी शुरुआत की थी, जिसके बाद बागी 2 और भारत जैसी कुछ  बड़ी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स का वह हिस्सा रही हैं। दिशा ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'मलंग' के लिए अपना शेड्यूल पूरा कर लिया है।

पढें: किस अभिनेत्री को पसंद करते हैं अमिताभ, कटरीना ने दिखाई 'सूर्यवंशी' की वर्दी, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed