{"_id":"6062e6628e4879698c730762","slug":"farhan-akhtar-s-ex-wife-adhuna-bhabani-celebrates-her-54th-birthday-now-dating-nicolo-morea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 साल बाद फरहान अख्तर से टूटी थी शादी, अब इस एक्टर के भाई को डेट कर रहीं अधुना भबानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 साल बाद फरहान अख्तर से टूटी थी शादी, अब इस एक्टर के भाई को डेट कर रहीं अधुना भबानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 30 Mar 2021 02:21 PM IST
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी और सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी आज अपना 54वां बर्थडे मना रही हैं। उनका जन्म 30 मार्च 1967 को लंदन में हुआ था। फरहान और अधुना अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। दोनों ने शादी के 16 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था जिसके बाद से कई बार उनके जीवन से जुड़े कई खुलासे हो चुके हैं। आइए जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं अधुना भबानी के बारे में कुछ रोचक बातें...
Trending Videos
2 of 5
फरहान अख्तर बेटियों के साथ
- फोटो : instagram
अधुना एक जानी मानी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट और 'बी ब्लंट' सैलून की मालकिन हैं। 16 साल की शादी के बाद फरहान अख्तर और अधुना साल 2017 में अलग हो गए थे। बांद्रा फैमिली कोर्ट से दोनों को तलाक मिल गया। आपसी मतभेदों की वजह दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं- शाक्या और अकीरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अधुना भबानी, फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फरहान अख्तर और अधुना भबानी की पहली मुलाकात साल 1997 में जुहू के एक नाइट क्लब में हुई थी। तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में फरहान अख्तर ने उम्र में छह साल बड़ी अधूना से शादी कर ली थी। साल 2016 में तलाक लेकर इस जोड़े ने जब 16 साल की शादी खत्म करने का ऐलान किया तो फैंस बहुत निराश हुए थे। हालांकि, अब ये दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मूव-ऑन कर चुके हैं।
4 of 5
अधुना भबानी, निकोलो मोरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान से तलाक की प्रक्रिया के दौरान ही अधुना और निकोलो ने एक दूजे को डेट करना शुरू कर दिया था। निकोलो मोरिया बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया के भाई हैं। अधुना अपनी दोनों बेटियों को निकोलो मोरिया से भी मिलवा चुकी हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अधुना भबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अखतर और अधुना भबानी के बीच तलाक के बाद भी दोस्ताना रिश्ता बरकरार है। अक्सर दोनों एक दूसरे की फोटोज पर कमेंट करते नजर आते हैं। वहीं फरहान भी अधुना के साथ रिश्ते को लेकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। तलाक के बाद वो मॉडल और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि यह भी खबरें सामने आई थीं कि फरहान के एक्सट्रा मेरिटल अफेयर की वजह से ही अधुना और उनका तलाक हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X