फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड में धूम, शिल्पा शेट्टी सहित इन सितारों ने किया गणपति बप्पा का स्वागत

Mon, 02 Sep 2019 06:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 02 Sep 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019 Shilpa Shetty and Vivek Oberoi welcomed Ganpati their home
Shilpa Shetty - फोटो : social media
पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां और जश्न शुरू हो गया है। इस त्योहार को लेकर बॉलीवुड सितारों के बीच हमेशा से उत्सुकता देखने को मिलती है। 2 सितंबर से शुरू होने वाले गणेशोत्सव को लेकर कई फिल्मी सितारों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सितारे अपने घर गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर आ गए हैं।
Ganesh Chaturthi 2019 Shilpa Shetty and Vivek Oberoi welcomed Ganpati their home
Shilpa Shetty - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रविवार को खुद गणपति बप्पा की प्रतिमा लेने मुंबई के चिंचपोकली पहुंचीं। यहां शिल्पा शेट्टी ने मीडिया के सामने भगवान गणेश के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रविवार को उनके घर कई फिल्मी सितारे भी नजर आए। इन सितारों के साथ की तस्वीर को खुद शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया।
Ganesh Chaturthi 2019 Shilpa Shetty and Vivek Oberoi welcomed Ganpati their home
Vivek Oberoi - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आ गए हैं। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार विवेक ओबेरॉय ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। वहीं अभिनेता हिमांश कोहली अपने घर भले की गणपति बप्पा को लेकर ना आए हों, लेकिन उन्होंने कहा है कि वह अपनी सोसाइटी में मौजूद लोगों के साथ इस त्योहार का अच्छे से मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019 Shilpa Shetty and Vivek Oberoi welcomed Ganpati their home
himansh kohli - फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी की धूम देश भर में देखने को मिलती है, लेकिन महाराष्ट्र में इसका खास महत्व है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को महाराष्ट्र के लोग बेहद धूमधाम से मनाते हैं। इन दस दिन तक कई फिल्मी सितारे गणेश की प्रतिमा लेकर घर आते हैं और पूजा करते हैं। 
 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019 Shilpa Shetty and Vivek Oberoi welcomed Ganpati their home
nita ambani, isha ambani - फोटो : social media
हर साल कई फिल्मी सितारों की गणपति बप्पा के साथ की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इस मामले में बॉलीवुड का कपूर खानदार और देश के सबसे बड़े उद्योगपति अंबानी परिवार चर्चा में रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed