सोनम बाजवा इन दिनों अपनी आगामी पंजाबी फिल्म 'गॉडडे गॉडडे चा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म असमानता पर बनी है। महिलाओं को अपने ही घर में भेदभाव से गुजरना पड़ता है, यह फिल्म 'गॉडडे गॉडडे चा' का मुख्य विषय है। हाल ही में फिल्म के बहाने सोनम बाजवा ने समाज में पसरे लैंगिक भेदभाव पर बात की और बताया कि वह खुद भी इसका शिकार हो चुकी हैं।
Sonam Bajwa: समाज में पसरे लैंगिक भेदभाव पर फूटा सोनम बाजवा का गुस्सा, बोलीं- इससे मैं भी गुजरी हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम बाजवा ने कहा कि उन्होंने खुद अपने घर में भेदभाव देखा है। जिस वक्त भाई बाहर खेल रहा होता, उन्हें किचन में काम करने के लिए मजबूर किया जाता। एक मीडिया बातचीत के दौरान सोनम बाजवा ने कहा कि अन्य महिलाओं की तरह उन्होंने भी अपने घर में भेदभाव देखा है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी ने बचपन से इसका सामना किया है कि घरों में बेटे और बेटियों को अलग-अलग तरीके से परवरिश दी जाती है। लड़के बाहर जा सकते हैं, घर से बाहर रात गुजार सकते हैं, लेकिन लड़कियों को इसकी इजाजत नहीं होती है।'
सोनम ने आगे कहा, 'मैं समझती हूं कि यह भेदभाव कहां से आता है। परिवार के लोग लड़कों के बजाय लड़कियों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि यह असमानता हमारे समाज में गहरी जड़े जमाए हुए है। लड़कियों से उम्मीद की जाती है कि वे खाना बनाना सीखें, जबकि लड़के इससे दूर रहते हैं। मुझे याद है कि मेरी मां मुझे किचन में काम करने के लिए मजबूर करती थीं, यहां तक कि गर्मियों में भी और उसी दौरान मेरा भाई बाहर खेल रहा होता था। मुझसे मदद करने को कहा गया, लेकिन भाई को किचन के बेसिक काम भी नहीं सिखाए गए।'
Jr NTR: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस ने दी बकरियों की बलि, नौ आरोपी गिरफ्तार
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब उनका भाई कनाडा में रहता है, जहां उनके पास कोई हाउसहेल्प नहीं है। भाई को घर के सारे काम खुद ही करने पड़ते हैं। सोनम ने आगे कहा, 'मैंने अपनी मां से कहा कि आपने उसे ये सब सिखाया? ये उसके लिए फायदेमंद होता। बचपन में मुझे जब ऐसा भेदभाव देखना पड़ा तो मुझे बुरा लगा करता था।'
Asim-Himanshi: अलग नहीं हुईं आसिम-हिमांशी की राहें? तस्वीर के जरिए कपल ने दूर किया सारा कंफ्यूजन
बता दें कि नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा की फिल्म 'गॉडडे गॉडडे चा' 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में 60 के दशक के पुरुष प्रधान समाज और सामाजिक ताने-बाने को दिखाया गया है।
Pushpa 2: 'फायर पुष्पा' संग बवाल मचाएगा रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का यह सितारा! ऐसा हो सकता है किरदार