{"_id":"6315faec02f2db4c0b049aa0","slug":"harrdy-sandhu-birthday-singer-wanted-to-become-a-cricketer-but-couldn-t-for-this-reason-know-more-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harrdy Sandhu Birthday: एक्टर नहीं होते तो आज क्रिकेटर होते हार्डी संधू, एक हादसे ने बदल दिया था सबकुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Harrdy Sandhu Birthday: एक्टर नहीं होते तो आज क्रिकेटर होते हार्डी संधू, एक हादसे ने बदल दिया था सबकुछ
हार्डी संधू आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी आवाज का जादू संगीत प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलता है। इसके अलावा हार्डी संधू अपनी एक्टिंग का जलवा भी दिखा चुके हैं। गायकी ने हार्डी संधू को अलग पहचान दिलाई है। मगर, दिलचस्प बात यह है कि हार्डी संधू ने कभी सिंगर बनने के बारे में नहीं सोचा था। उनकी प्राथमिकता एक क्रिकेटर बनना थी। मगर, एक हादसे ने उनका यह सपना तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने गायकी में किस्मत आजमाई और आज नतीजा सबके सामने है। आइए जानते हैं हार्डी संधू के बारे में...
2 of 4
हार्डी संधू
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि हार्डी संधू का जन्म 6 सितंबर 1986 को पटियाला (पंजाब) में हुआ। उनका नाम हरविंदर सिंह संधू है। 'तितलियां...', 'सोच...' और 'नाह सोनिए' जैसे गानों से फैंस के दिलों पर राज करने वाले हार्डी संधू ने क्रिकेटर बनने का सपना देखा था। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला भी है। बता दें कि संधू ने 2005 में क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। मगर एक दिन अपनी ट्रेनिंग के दौरान हार्डी संधू बिना वॉर्म-अप के ही मैदान पर आ गए। इस दौरान वह चोटिल हुए, जिसकी वजह से उन्हें 2007 में ही क्रिकेट खेलने का सपना छोडना पड़ा और उन्होंने अपना ध्यान गायकी पर लगा दिया।
3 of 4
हार्डी संधू और नोरा फतेही
- फोटो : फाइल फोटो
सिंगिंग करियर की बात करें तो हार्डी का पहला गाना 'टकीला शॉट...' था, हालांकि उन्हें लोकप्रियता मिली वर्ष 2013 में रिलीज हुए 'सोच...' सॉन्ग से। इसके बाद वर्ष 2014 में इनका 'जोकर...' गाना और भी हिट रहा। बता दें कि हार्डी का 'सोच...' गाना साल 2016 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' में भी इस्तेमाल किया गया था। वहीं उनके 'नाह सोनिए' गाने को 100 मिलियन से भी ज्यादा देखा जा चुका है। हार्डी ने अभिनय में भी हाथ आजमाए हैं। उन्होंने फिल्म 'यारां दा कैचप' से एक्टिंग डेब्यू किया। वह बीते साल आई फिल्म '83' में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हार्डी संधू
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत के दौरान अपनी सिंगिंग को लेकर हार्डी संधू ने कहा था कि भले ही उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा, लेकिन उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि वह गा भी सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक संधू ने अपने चाचा से संगीत की कला सीखी और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।