{"_id":"5bc59e65bdec2269a00ac3a6","slug":"hema-malini-s-career-had-been-eliminated-before-it-started-many-times-it-was-the-reject","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुरू होने से पहले ही खत्म हो चुका था हेमा मालिनी का करियर, कई बार हुई थीं रिजेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शुरू होने से पहले ही खत्म हो चुका था हेमा मालिनी का करियर, कई बार हुई थीं रिजेक्ट
entertainment
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
bollywood
- फोटो : self
बता दें 1963 में अपना करियर शुरू करते समय हेमा मालिनी ने दो तमिल फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था। हेमा इतनी सुंदर और सहज थीं कि फिल्म के डायरेक्टर की नजर उन पर पड़ी। जिसके बाद तमिल फिल्म डायरेक्टर सीवी श्रीधर ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बना लिया था, लेकिन कास्ट करने के समय पर उन्होंने हेमा को वापस घर भेज दिया था।
bollywood
- फोटो : self
बता दें कि हेमा मालिनी 70 के दशक में अपना नसीब आजमा रही थीं और ये समय उनके लिए बहुत ही मुश्किल भी था। हेमा मालिनी को तमिल फिल्म डायरेक्टर सीवी श्रीधर ने बुलाया और कहा कि मैं तुम्हें अपनी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट करना चाहता हूं। इसके बाद हेमा मालिनी की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं था, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि हेमा काफी निराश हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
तमिल फिल्म डायरेक्टर सीवी श्रीधर ने फिल्म कास्ट करने से पहले ये कह डाला कि हेमा बहुत पतली हैं। वह इतनी पतली हैं कि स्क्रीन पर कोई उन्हें बतौर लीड हीरोइन पसंद नहीं करेगा, जिसके बाद ये फिल्म हेमा के हाथ से निकल गई। उसके बाद एक तमिल फिल्म से तो हेमा मालिनी का रोल ही काट दिया गया था, लेकिन हेमा ने हार नहीं मानी और बॉलीवुड में अपना सिक्का आजमाया।
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
1968 में हेमा मालिनी ने राजकपूर की फिल्म "सपनों के सौदागर" से अपना पहला डेब्यू किया था। हेमा मालिनी बॉलीवुड की एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने राजकपूर के सभी भाइयों के साथ काम किया है। अंदाज में शम्मी कपूर, त्रिशूल में शशि कपूर, हाथ की सफाई में रणधीर कपूर , एक चादर मैली सी में ऋषि कपूर के साथ हेमा मालिनी काम कर चुकी हैं।