फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमानी शिवपुरी को मिली अस्पताल से छुट्टी, अब घर पर ही रहेंगी क्वारंटीन

Sat, 19 Sep 2020 04:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 19 Sep 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Himani Shivpuri Discharged From Hospital Seven Days After Diagnosed With Coronavirus
हिमानी शिवपुरी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की मशहूर अदाकारा हिमानी शिवपुरी बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। हिमानी शिवपुरी बीती 12 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के होली स्पिरिट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। अब खबर है कि हिमानी शिवपुरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Himani Shivpuri Discharged From Hospital Seven Days After Diagnosed With Coronavirus
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

हिमानी शिवपुरी के स्वास्थ्य में अब सुधार आया है जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए हिमानी शिवपुरी ने बताया, 'मेरी सेहत में सुधार है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि अब मुझे 15 दिन के लिए घर पर क्वारंटीन रहना चाहिए और उसके बाद फिर से जांच करवानी चाहिए।'

Himani Shivpuri Discharged From Hospital Seven Days After Diagnosed With Coronavirus
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं हिमानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शुक्रवार को एक तस्वीर साझा कर स्वास्थ्यकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया है। हिमानी ने अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बहुत धन्यवाद हमारे कोविड वॉरियर्स को, अस्पताल का स्टाफ, मैं होम क्वारंटीन में वापस आ गई हूं। आप सभी की पॉजिटिव शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A big thank you to our Covid warriors,the hospital staff,am back in home quarantine!Thank you all for your positive wishes.

A post shared by Himani Shivpuri (@hshivpuri) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Himani Shivpuri Discharged From Hospital Seven Days After Diagnosed With Coronavirus
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

हिमानी शिवपुरी इन दिनों कॉमेडी सीरियल हप्पू की उलटन पलटन में काम कर रही हैं। इसमें वो दरोगा हप्पू सिंह की मां का किरदार निभा रही हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते उन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Himani Shivpuri Discharged From Hospital Seven Days After Diagnosed With Coronavirus
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

हिमानी शिवपुरी ने 'हम आपके हैं कौन', 'राजा', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'परदेस' और 'कुछ कुछ होता है', 'दीवाना मस्ताना', 'कभी खुशी कभी गम' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा हिमानी शिवपुरी टेलीविजन पर भी सक्रिय हैं। वो कई टीवी धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: विक्रांत मैसी के बाद अब ये उभरता सितारा बना दीपिका का हीरो, जल्द शुरू होने जा रही गोवा में शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed